X App New Feature : X ने X Numbers नाम का नया वैकल्पिक फीचर पेश किया है। इसमें यूजर्स को एक प्राइवेट कोड मिलता है। इसे चुनिंदा लोगों के साथ शेयर करके वे फॉलो किए बिना भी चैट में संपर्क कर सकते हैं। X Number कोई फोन नंबर नहीं है। यह चैट के सेफ्टी नबंर से भी अलग है। यह X के अंदर संपर्क का एक अतिरिक्त रास्ता है। खासकर उन यूजर्स के लिए, जिन्होंने अपना मैसेज इनबॉक्स बंद रखा है।
X Numbers से X Chat में संपर्क करना अब आसान, जानें इस प्राइवेट कोड की खासियत, उपलब्धता, प्राइवेसी नियम से जुड़ी जरूरी बातें।
X Numbers फीचर कैसे काम करता है?
फीचर चालू होने के बाद, जिसके पास मौजूदा X Number कोड है, वह यूजर को मैसेज भेज सकता है। इसके लिए दोनों अकाउंट्स का एक-दूसरे को फॉलो करना जरूरी नहीं है। मैसेज सीधे इनबॉक्स में पहुंचता है। यह सामान्य मैसेज रिक्वेस्ट में नहीं जाता। कॉल की सुविधा भी मिल सकती है, लेकिन यह रिसीवर की कॉल सेटिंग पर निर्भर करेगी। X के मुताबिक, जिन लोगों की पहले से किसी अकाउंट के साथ डायरेक्ट चैट है, वे उसका X Number देख सकते हैं और इसे आगे शेयर भी कर सकते हैं।
READ MORE: Apple और Google में Stablecoin की हलचल, नई Jobs से मिले संकेत
X Numbers को कैसे बनाएं और बदलें?
X Number सेट करने के लिए चैट खोलें और जरूरत पड़ने पर चैट पिन डालें। इसके बाद Inbox Dropdown Menu में जाकर Number चुनें और Enabled करें। इसी स्क्रीन से यूजर अपना कोड शेयर, छिपा, बंद या रिफ्रेश कर सकता है। रिफ्रेश करने पर नया कोड बनता है। पुराने कोड वाले लोग उससे नया संपर्क शुरू नहीं कर पाएंगे। हालांकि, पहले से चल रही बातचीत और जिन अकाउंट्स को पहले से मैसेज करने की अनुमति है, वे बिना नए कोड के भी संपर्क कर सकते हैं।
READ MORE: क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत
X Numbers की उपलब्धता और प्राइवेसी
X के अनुसार Chat Registration iOS और Android ऐप, वेब और अलग X Chat ऐप पर उपलब्ध है। हालांकि, हेल्प पेज पर अभी यह साफ नहीं है कि नबंर फीचर किन देशों में उपलब्ध है या हर अकाउंट पर कब दिखेगा। यूजर्स को एक और बात ध्यान रखनी चाहिए। मैसेज रिक्वेस्ट स्वीकार होने तक एन्क्रिप्टेड नहीं होते। X का कहना है कि Encrypted Chat मैसेज की सामग्री को सुरक्षित करता है, लेकिन उससे जुड़ा Metadata सुरक्षित नहीं होता। अगर बातचीत में Grok जोड़ा जाता है, तो उसके मौजूद रहने के दौरान भेजे गए मैसेज End-to-End Encryption से बाहर हो जाते हैं। अभी X Numbers को एक अतिरिक्त संपर्क विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कोड शेयर करने से पहले यूजर्स को यह जरूर देखना चाहिए कि वह किस व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
