Vivo X500 Pro और Pro Max लॉन्च, कैमरा देगा DSLR जैसा मजा

Vivo X500 Pro और Pro Max लॉन्च, कैमरा देगा DSLR जैसा मजा

5 mins read
7 views
September 22, 2026

Vivo Smartphone Price : Vivo ने अपनी नई Vivo X500 Series चीन में लॉन्च कर दी है। सीरीज में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं। तीनों फोन में MediaTek Dimensity 9600 सीरीज का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट दिया गया है।

Vivo X500 Series आज लॉन्च, जानें X500, X500 Pro और X500 Pro Max के खास फीचर्स, कैमरा, बैटरी और कीमत।

Vivo X500 Series की कीमत कितनी है?

Vivo X500 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 5499 (करीब 79,000) है। 512GB मॉडल CNY 5999 (करीब 86,000) और 1TB मॉडल CNY 6999 (करीब 1 लाख) का है। Vivo X500 Pro की शुरुआती कीमत CNY 6499 (करीब 93,000) है। इसके 512GB मॉडल की कीमत CNY 7499 (करीब 1.07 लाख) और 1TB मॉडल की कीमत CNY 8499 (करीब 1.22 लाख) है। Vivo X500 Pro Max की कीमत CNY 6999 (करीब 1 लाख) से शुरू होती है। इसका टॉप 1TB वेरिएंट CNY 8999 (करीब 1.29 लाख) का है।

Vivo X500 में दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी

Vivo X500 में 6.59 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर चलता है। फोन में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलेगा। पीछे Zeiss टेक्नोलॉजी वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 50MP कैमरा है। फोन में 7500mAh बैटरी दी गई है। यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 17 आधारित OriginOS 7 पर चलता है।

READ MORE: क्या दुनिया से गायब होंगे Smartphone? सामने आई ये वजह

Vivo X500 Pro और Pro Max में क्या खास?

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। Pro Max में बड़ा 6.85 इंच 2K AMOLED पैनल मिलता है। दोनों में 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट है। X500 Pro में 50MP + 50MP + 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं Pro Max में 50MP + 50MP + 200MP कैमरा दिया गया है। दोनों में 50MP सेल्फी कैमरा है। बैटरी में भी बड़ा अंतर है। Pro में 6510mAh, जबकि Pro Max में 8000mAh बैटरी है। दोनों फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करते हैं।

READ MORE: Smartphone के बाद अब डिस्प्ले भी नोएडा में बनाएगा Samsung

24 सितंबर से शुरू होगी बिक्री

Vivo X500 Series फिलहाल चीन में लॉन्च हुई है। Pro और Pro Max मॉडल दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। सीरीज की बिक्री 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभी भारत में लॉन्च की तारीख और कीमत की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए भारतीय कीमत को लेकर फिलहाल चीन की कीमतों को ही आधार माना जा सकता है। Vivo X500 Series में बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप पर जोर दिया गया है। खासकर X500 Pro Max में 200MP टेलीफोटो कैमरा और 8000mAh बैटरी इसे सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल बनाते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss