लॉन्च होनवाली है iPhone का नया मॉडल, फीचर्स में सुपर कीमत में सबसे ऊपर…

7 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Apple Foldable iPhone: Apple अगले साल अपना पहला Foldable iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है। इसपे काफी जोरशोर से काम चल रहा है। अगर आप भी महंगे स्मार्ट प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो यह फोन आपके लिए काफी खास रहनेवाला होगा। दाम इतना कि अब तक के सभी मोबाईल फोन्स के दाम लगने सस्ता लगने लगेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक क जिस गति से उत्पादन के कार्य चल रहे हैं, उससे लगता है सिंतबर 2026 में लॉन्च हो सकता है। नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि ऐप्पल अपने इस फोल्डेबल मॉडल में प्रीमियम हार्डवेयर का इस्तेमाल कर रही है। लेकिन यह फोल्डेबल अपनी महंगाई की वजह से आईफोन की कीमत आम ग्राहकों तक पहुंच बनाने में काफी समय ले सकती है।

कीमत और फीचर्स में सभी प्रीमियम फोनों को पछाड़ देगा ऐप्पल का यह पहला फोल्डेबल आईफोन …जानिए इसकी जबरदस्त तकनीक और अनुमानित कीमत।

फोल्डेबल आईफोन की संभावित कीमत

लॉन्चिंग के बाद से यूजर्ज के मन में इसकी कीमत जानने को लेकर काफी उत्साह देखी जा रही है।  पहले यह बातें निकलकर आई की थी कि इसकी किम्मत 1800 से 2500 डॉलर के बीच रहेगी। वहीं,  ताजा अनुमान कहीं इससे ज्यादा है।  रिपोट्स की माने तो आईफोन की कीमत करीब 2399 डॉलर रखी गई है जो यानी लगभग 2.14 लाख रुपये हो सकती है। अगर सबकुछ सही रहा तो Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे महंगे फोन को भी काफी पीछे छोड़ देगी।

READ MORE: Trump परिवार का डूबा अरबों का दौलत! जानकर आप हो जाएंगे हैरान

कितने यूनिट्स तक बिक्री होने का है अनुमान

कीमत भले ही आसमान छूती हो, लेकिन रिसर्च फर्म फ्यूबन का अनुमान है कि ऐप्पल अगले साल लगभग 54 लाख यूनिट्स की बिक्री कर सकती है। यानी ऐप्पल महंगे सेगमेंट में भी धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इससे आनेवाले दिनों में अपने नए डिजाईन, फीचर्स के दम पर कस्टमर को आकर्षित कर सकती है। बताया जा रहा है कि ऐप्पल पहलीबार क्रीज-फ्री फोल्डेबल डिस्प्ले देने की योजना में है। जो अभी तक के किसी ब्रांड में नहीं है। जो इस फोन को सबसे अलग बनाएगी।

READ MORE: चीन के रोबोट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO

इनमें है ये बहतरीन फीचर्स

इसके डिस्प्ले भी काफी दमदार बनाया गया है। स्क्रीन की साइज 5.5 -7.8 इंच की हो सकती है। 24MP का अंडर-डिस्प्ले कैमरा मिल सकती है। फोन को फोल्ड करने पर इसकी मोटाई लगभग 9 से 9.5 मिलीमीटर होगी, जबकि अनफोल्ड स्थिति में यही मोटाई लगभग 4.5 से 4.8 मिलीमीटर तक रह सकती है। इसका डिज़ाइन ऐसा बताया जा रहा है जैसे दो आईफोन एयर को एक साथ जोड़ दिया गया हो। साथ ही यह अल्ट्रा-थिन टाइटैनियम चेसिस में आएगा, जो इसे प्रीमियम से भी ज्यादा लग्जरी लुक देगा।

पूरी जानाकरी के बाद तो यही पता चलता है कि यह  फोल्डेबल आईफोन सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि हाई-एंड टेक्नोलॉजी का ऐसा कॉम्बिनेशन होगा। और कीमत के मामले में सबसे ऊपर होगा। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है ग्राहक इस सुपर-प्रिमियम आईफोन को कितना अपनाते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Bitcoin में बिकवाली का दबाव कम, निवेशकों में उम्मीदें बढ़ीं

अब ईमेल खोले बगैर दिख जाएंगे फोटो और अटैचमेंट...जानिए कैसे
Next Story

अब ईमेल खोले बगैर दिख जाएंगे फोटो और अटैचमेंट…जानिए कैसे

Latest from Phones

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone क्यों है खास? जानिए इसके 5 सुरक्षा फीचर्स

iPhone Security: क्या आप आज नया iPhone खरीदने का सोच रहे हैं? अगर आपका ध्यान सिर्फ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर पर है, तो एक जरूरी बात शायद छूट रही है। iPhone Security Features ही वह वजह हैं, जिनकी वजह से Apple के स्मार्टफोन दुनिया के सबसे सुरक्षित डिवाइस माने जाते हैं। बैंकिंग ऐप, निजी फोटो, पासवर्ड और जरूरी दस्तावेज अब फोन में ही रहते हैं। ऐसे में मजबूत सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गई है।  iPhone Security Features: Face ID से लेकर Stolen Device Protection तक Apple ने iPhone में ऐसे फीचर्स दिए हैं जो सिर्फ फोन अनलॉक करने तक सीमित नहीं हैं। Face ID आपके चेहरे का 3D मैप तैयार करता है, जिससे किसी फोटो या वीडियो से इसे धोखा देना आसान नहीं होता। यही फीचर बैंकिंग ऐप, App Store पेमेंट और पासवर्ड ऑटो-फिल में भी काम आता है। वहीं Stolen Device Protection चोरी की स्थिति में बड़ा सुरक्षा कवच बनता है। अगर किसी के हाथ आपका अनलॉक iPhone भी लग जाए, तब भी Apple ID बदलने या Find My बंद करने जैसे संवेदनशील काम बिना Face ID के नहीं किए जा सकते। कुछ मामलों में सिस्टम अतिरिक्त समय भी देता है, ताकि यूजर अपना फोन सुरक्षित कर सके।  Find My और Privacy Controls बढ़ाते हैं सुरक्षा
आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss