Trump परिवार का डूबा अरबों का दौलत! जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Trump परिवार का डूबा अरबों का दौलत! जानकर आप हो जाएंगे हैरान

9 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Trump Crypto Crash:  क्रिप्टो मार्केट में चल रही तेज गिरावट ने दुनिया भर के निवेशकों को हिलाकर रख दिया है। लेकिन इसका सबसे बड़ा झटका अगर किसी को लगा है तो वो है अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और उनके परिवारके लोग। डिजिटल करेंसी और क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स के रुझान में तेजी से शामिल होने वाले ट्रंप परिवार की कुल संपत्ति बीते कुछ महीनों में काफी तेजी से घटी है। करीब- करीब एक अरब डॉलर तक की संपत्ति बताई जा रही है। यह गिरावट उन विभिन्न क्रिप्टो निवेशों का नतीजा है जिनसे कभी उनकी वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। ब्लूमबर्ग ने बातें कही है।

ट्रंप परिवार को लगा सबसे बड़ा झटका!  कुछ ही महीनों अरबों का हो चुका है नुकसान… जानिए किन प्रोजेक्ट्स ने उनकी वेल्थ घटाकर रख दी।

क्रिप्टो मार्केट क्यों हुआ लाल निशान में

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टो बाजार में लगातार जारी गिरावट ने निवेशकों के लिए भारी नुकसान पैदा किया है। Bitcoin से लेकर विभिन्न Memecoin तक, अधिकांश डिजिटल एसेट्स की वैल्यू में तेजी से कमी आई है। ट्रंप ब्रांड से जुड़े मेमेकॉइन की कीमत भी अगस्त से अब तक लगभग 25 प्रतिशत गिर चुकी है। क्रिप्टो मार्केट का कुल वैल्यूएशन एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक घट गया है, जिसका सीधा प्रभाव ट्रंप परिवार की संपत्ति पर पड़ा है। Bitcoin माइनिंग में हिस्सेदारी कुछ महीनों में अपने उच्चतम स्तर से लगभग आधी तो वहीं, ओर ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के शेयर भी रिकार्डतोड़ निचले स्तर पर पहुंच गई।  CRO टोकन की कीमत भी सितंबर से लगभग आधी हो गई है।

READ MORE-  इस कंपनी की Gen 5 फोल्डेबल फोन की आहट से टेक जगत में मची खलबली

ट्रंप के WLF में भी गिरावट

गिरावट का दौर यहीं तक स्थिर नहीं रहा। यह ट्रंप परिवार के प्रमुख क्रिप्टो प्रोजेक्ट वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल के टोकन की कीमत सितंबर में 26 सेंट से गिरकर करीब 15 प्रतिशत रह गई है। इस गिरावट के चलते परिवार के पास मौजूद टोकन की वैल्यू 6 बिलियन डॉलर से गिरकर लगभग 3.15 बिलियन डॉलर पर सिमट गई है। कंपनी ने अगस्त में Alt5 Sigma Corp को कुछ टोकन बेचकर 750 मिलियन डॉलर की फंडिंग जरूर हासिल की थी, लेकिन Alt5 के शेयर अब 75 प्रतिशत गिर चुके हैं।

READ MORE-  थाईलैंड की क्रिप्टो एक्सचेंज Bitkub करेगी हांगकांग में IPO

AB Corp, Trump Memecoin में भी भारी गिरावट

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब Hut 8 के साथ मिलकर बनाए गए American Bitcoin Corp  में एरिक ट्रंप की लगभग 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी आधे से भी कम रह गई। इस गिरावट ने अकेले इस प्रोजेक्ट से परिवार को 300 मिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान पहुँचा दिया। मेमेकॉइन से भी स्थिति बेहतर नहीं रही। अगस्त के बाद इसके मूल्य में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। परिवार की हिस्सेदारी की वैल्यू अब लगभग 310 मिलियन डॉलर रह गई है, जो पहले से करीब 117 मिलियन डॉलर कम है। इस दौरान 90 मिलियन से अधिक नए टोकन अनलॉक हुए, जिनमें से 40 प्रतिशत ट्रंप परिवार को मिले। हालांकि इन नए टोकनों की कीमत करीब 220 मिलियन डॉलर आंकी गई, पर कुल नुकसान के सामने यह राशि बेहद छोटी साबित हो रही है। उधर Trump Media and Technology Group के शेयर भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने जुलाई में लगभग 2 बिलियन डॉलर बिटकॉइन और संबंधित सिक्योरिटीज में निवेश किए थे। करीब 11500 बिटकॉइन की इस खरीद पर कंपनी को अब तक लगभग 25 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

कुल मिलाकर देखें तो क्रिप्टो मार्केट की उथल-पुथल ने ट्रंप परिवार की संपत्ति पर गहरा आघात पहुंचाया है। यह गिरावट यह साबित करती है कि डिजिटल संपत्तियों की चमक जितनी तेज होती है, जोखिम उससे कई गुना अधिक होता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

x
Previous Story

𝗫 के नए फीचर से मचा बवाल, उठ रहे प्राइवेसी और सुरक्षा पर सवाल

Next Story

चीन के रोबोट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO

Latest from Cryptocurrency

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss