Bitcoin में बिकवाली का दबाव कम, निवेशकों में उम्मीदें बढ़ीं

7 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Crypto Market Update: हाल के हफ्तों में Bitcoin पर भारी बिकवाली का दबाव रहा, लेकिन अब यह धीरे-धीरे कम होने लगा है। इससे निवेशकों में उम्मीद जगी है कि डिजिटल मुद्रा की हालिया गिरावट अब समाप्त होने के करीब है। मंगलवार को Bitcoin लगभग 88,000 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले यह 7 महीने के निचले स्तर तक गिर चुका था, जिससे बड़े पैमाने पर लिक्विडेशन हुआ और डिजिटल एसेट मार्केट से 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का मूल्य गायब हो गया।

Bitcoin 88,000 डॉलर के स्तर पर पहुंचा और बिकवाली का दबाव घटा। ETFs और तकनीकी संकेतकों से पता चलता है कि निवेशक अब होल्डिंग मोड में लौट रहे हैं।

बाजार में अभी भी सतर्कता

व्यापारियों का मूड अभी भी सतर्क बना हुआ है। Bitcoin अब भी 2022 के बाद के सबसे खराब महीने की ओर बढ़ रहा है। वहीं, इस टोकन में निवेश करने वाले ETFs इस महीने अब तक सबसे बड़ी निकासी दर्ज कर सकते हैं, लेकिन Bitcoin की हाल की मामूली रिकवरी ने कुछ निवेशकों में सकारात्मकता की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

विकल्प बाजार में भी राहत

Bitcoin विकल्प बाजार में डाउनसाइड प्रोटेक्शन की कीमत कम हो गई है। Orbit Markets की सह संस्थापक कैरोलिन मौरॉन के अनुसार, एक सप्ताह के पुट ऑप्शन का प्रीमियम अब लगभग 4.5% है, जबकि शुक्रवार को यह 11% था। उन्होंने कहा कि बाजार का तनाव अब काफी कम हो गया है और निवेशकों को लगता है कि फिलहाल निचला स्तर आ गया है।

तकनीकी संकेतक और वॉलेटिलिटी

Bitcoin का 14 दिन का रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स अब 32 पर है। अक्टूबर की शुरुआत से यह तेजी से गिरा था। आमतौर पर RSI का 30 या उससे नीचे होना संपत्ति के ओवरसोल्ड होने का संकेत देता है। वहीं, Bitcoin विकल्पों में इम्प्लाइड वॉलेटिलिटी अप्रैल स्तर तक लौट आई है।

वैश्विक क्रिप्टो ETFs से नवंबर में अब तक 6 बिलियन डॉलर से अधिक निकासी हुई है, जो 2018 से अब तक की सबसे बड़ी मासिक निकासी है। इसके बावजूद निवेशक ज्यादातर अपने निवेश को बनाए हुए हैं। अमेरिका के Bitcoin ETFs में नवंबर में 3.7 बिलियन डॉलर की निकासी उनके कुल 110 बिलियन डॉलर एसेट्स का लगभग 3% है।

READ MORE: XRP स्पॉट ETF लॉन्च! Ripple की जीत ने बढ़ाई उम्मीदें

संभावित समर्थन और प्रतिरोध स्तर

BTC मार्केट्स एनालिस्ट रेचल लुकास के अनुसार, सोमवार को Bitcoin का शांत कारोबार यह दिखाता है कि बिकवाली का दबाव घट रहा है। उनका मानना है कि 80,000 डॉलर निकट भविष्य में समर्थन स्तर हो सकता है, जबकि 90,000 डॉलर से 95,000 डॉलर का रेंज किसी भी बड़ी रिकवरी के लिए प्रतिरोध बनाएगा।

READ MORE: Bitcoin 93K पर फिसला, क्रिप्टो बाजार में बढ़ा डर

फेड की दर कटौती और निवेशकों का रुख

ग्लोबल स्टॉक मार्केट में तकनीकी शेयरों के बढ़ने से सोमवार को हल्का उछाल आया। निवेशक दिसंबर में Federal Reserve द्वारा ब्याज दर कटौती की संभावना को अब लगभग 80% मान रहे हैं। Orbit की मौरॉन ने कहा कि बाजार फेड के निर्णय तक प्रतीक्षा की स्थिति में रहेगा। लंबे समय तक निवेश करने वाले, जो 100,000 डॉलर से ऊपर बेच रहे थे, उन्हें वर्तमान स्तर बहुत कम लग रहा है और वे होल्डिंग मोड में लौट आए हैं, जबकि नए निवेशक 85,000 डॉलर से नीचे और गिरावट का इंतजार कर सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा

Next Story

लॉन्च होनवाली है iPhone का नया मॉडल, फीचर्स में सुपर कीमत में सबसे ऊपर…

Latest from Cryptocurrency

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

CFTC लाइसेंस लेकर Binance.US करेगा नई शुरुआत

क्रिप्टो बाजार में Binance.US की बड़ी तैयारी, कंपनी Prediction Markets लॉन्च करने के लिए CFTC लाइसेंस लेना चाहती है।  Binance.US: क्या Binance.US एक बार फिर अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में बड़ी वापसी की तैयारी कर रहा है? आज कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। Binance.US ने घोषणा की है कि वह अगस्त 2026 में अमेरिकी नियामक CFTC से Designated Contract Market (DCM) लाइसेंस के लिए आवेदन करेगा। अगर मंज़ूरी मिल जाती है, तो कंपनी अपने प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे प्रेडिक्शन मार्केट और दूसरे डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट लॉन्च कर पाएगी।  Binance.US Prediction Markets के लिए क्यों जरूरी है DCM लाइसेंस कंपनी के CEO स्टीव ग्रेगरी (Stevie Satoshi) ने लास वेगास में आयोजित Rare Evo कॉन्फ्रेंस के दौरान इस योजना की जानकारी दी। DCM लाइसेंस मिलने के बाद Binance.US फ्यूचर्स, ऑप्शंस और इवेंट आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स जैसी सेवाएं सीधे अमेरिकी ग्राहकों को दे सकेगा। हालांकि, अभी कंपनी का आवेदन CFTC की लंबित सूची में शामिल नहीं है। इसका मतलब है कि लाइसेंस मिलना तय नहीं है और लॉन्च की कोई तारीख भी घोषित नहीं की गई है।  https://x.com/EleanorTerrett/status/2082552199440454021?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2082552199440454021%7Ctwgr%5E807897b7157214086d004bafb6b33a6059b0bddb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cryptotimes.io%2F2026%2F07%2F30%2Fbinance-us-to-seek-cftc-license-for-prediction-markets-in-comeback-bid%2F     2022 की ऊंचाई से गिरावट, अब वापसी की तैयारी  Binance.US ने 2022 में अमेरिकी क्रिप्टो बाजार में करीब 20% हिस्सेदारी हासिल कर ली थी। लेकिन 2023 में Binance के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधों से जुड़े मामलों के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा। 4.3 अरब डॉलर के समझौते और संस्थापक चांगपेंग झाओ के दोष स्वीकार करने के बाद कंपनी की स्थिति कमजोर हो गई। इसके बाद बैंकिंग सेवाओं में दिक्कतें आईं और SEC के साथ कानूनी विवाद भी शुरू हुआ। अब अधिकांश नियामकीय मामलों के निपटने के बाद Binance.US अपने कारोबार को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।  READ MORE: Crypto DAO में 8.2M
Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 

Don't Miss