चीन के रोबोट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIDEO

5 mins read
1.7K views
November 25, 2025

Chinese Humanoid Robot: चीन के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने इतिहास रच दिया है। इस रोबोट का नाम है Agibot A2, जिसे चीनी कंपनी Agibot ने बनाया है। यह रोबोट लगातार 106.286 किलोमीटर चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। यह यात्रा 10 से 13 नवंबर के बीच तीन दिनों से ज्यादा चली। इसका सफर सूजोउ से शुरू हुई और शंघाई बंड पर खत्म हुई। यह ह्यूमनॉइड रोबोट अब तक की सबसे लंबी दूरी तय करने वाला पहला रोबोट बन गया है।

चीन के ह्यूमनॉइड रोबोट Agibot A2 ने 106 किलोमीटर लगातार चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। तीन दिनों की इस यात्रा में रोबोट ने अपनी ताकत, बैलेंस और उन्नत तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

महीनों की तैयारी के बाद मिली सफलता

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, इस रोबोट को इतने लंबे समय तक चलने के लिए महीनों तक तैयार किया गया है। अगस्त में इसने बेहद गर्म मौसम में 24 घंटे की लगातार ऑटोनॉमस वॉक भी की थी, जिससे इसे 100 किलोमीटर वाले चैलेंज के लिए आधार मिला। जब यह यात्रा पूरी कर चुका था तो रोबोट ने मजाक में कहा कि यह उसकी ‘मशीन लाइफ’ का यादगार अनुभव था और अब उसे ‘नई जोड़ी जूतों की जरूरत’ है।

मॉडर्न तकनीक से लैस Agibot A2

यह रोबोट 5.74 फीट लंबा है और करीब 55 किलो वजन का है। इसमें AI बेस्ड टेक्स्ट, ऑडियो और विजुअल प्रोसेसिंग की क्षमता है। कंपनी का कहना है कि रिकॉर्ड बनाने के लिए किसी भी तरह का विशेष बदलाव नहीं किया गया था। यह एक सामान्य कमर्शियल मॉडल ही था। इसे सुरक्षित रूप से सड़क और हाईवे पर चलाने के लिए इसमें दो GPS मॉड्यूल, LiDAR और इंफ्रारेड डेप्थ कैमरे लगे हैं जो बदलती रोशनी और वातावरण में इसे संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।

READ MORE: रूस का पहला AI रोबोट AIdol स्टेज पर गिरा, देखें VIDEO

वॉकिंग के अलावा कई और खूबियां

कंपनी के मुताबिक, Agibot A2 सिर्फ चलने में ही नहीं, बल्कि मल्टी लैंग्वेज, फेस रिकॉग्निशन, टास्क गाइडेंस और ऑटोनॉमस डिलीवरी करने में भी सक्षम है। इंजीनियरों का कहना है कि यह लंबी यात्रा सफलतापूर्वक पूरा होना रोबोट की मजबूती, बैलेंस और हार्डवेयर क्षमता का बड़ा प्रमाण है। यह उपलब्धि दिखाती है कि ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट अब वास्तविक जीवन में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए तैयार होते जा रहे हैं।

READ MORE: ऑपरेशन थिएटर में चीन का AI रोबोट, इंसानों की करेगा सर्जरी

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Trump परिवार का डूबा अरबों का दौलत! जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Previous Story

Trump परिवार का डूबा अरबों का दौलत! जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Next Story

Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.5, बढ़ाई क्षमता और सुरक्षा

Latest from Artificial Intelligence

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

जुकरबर्ग का दावा, हर इंसान इस्तेमाल करेगा पर्सनल AI

 क्या आने वाला समय AI का होगा? मार्क जुकरबर्ग ने दावा किया है कि पर्सनल AI एजेंट्स जल्द ही लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन जाएंगे।  Mark Zuckerberg: क्या आने वाले 5 साल में हर व्यक्ति के पास अपना AI असिस्टेंट होगा? Meta AI Agents को लेकर कंपनी के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा दावा किया है। आज तिमाही नतीजों के दौरान उन्होंने कहा कि अरबों लोग जल्द ही ऐसे AI एजेंट इस्तेमाल करेंगे, जो उनकी जरूरतों को समझेंगे और 24 घंटे उनकी मदद करेंगे।  Meta AI Agents बदलेंगे रोजमर्रा की जिंदगी  जुकरबर्ग के मुताबिक, AI एजेंट सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेंगे। ये लोगों की फाइनेंस, हेल्थ, घरेलू काम और निजी रिश्तों को बेहतर तरीके से संभालने में भी मदद करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि WhatsApp और Meta के दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म AI एजेंट्स के इस्तेमाल का बड़ा माध्यम बनेंगे।  READ MORE: क्या Meta का नया AI आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है?  AI की दौड़ में Meta का बड़ा निवेश 
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless

Don't Miss