खराब Wi-Fi की छुट्टी, बैटरी की बचत! Pixel को मिले नए स्मार्ट कंट्रोल

5 mins read
1 views
battery
February 4, 2026

Android 16 QPR3 features; Google अपने Pixel स्मार्टफोन्स को और ज्यादा स्मार्ट बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहा है। Android 16 QPR3 अपडेट के साथ कंपनी ने Adaptive Connectivity फीचर को नए रूप में पेश किया है। इसकी खासियत यह बताई जा रही है कि यह न सिर्फ बेहतर नेटवर्क चुनेगा, बल्कि बैटरी की खपत को भी खुद संतुलित करेगा। तो आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में।

अब खराब Wi-Fi की टेंशन होगी खत्म! Android 16 QPR3 में Pixel को मिले नए नेटवर्क और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन टॉगल। जानिए कैसे करेगा काम?

एक स्विच से आगे बढ़ा फीचर

अब तक Pixel फोन में Adaptive Connectivity सिर्फ एक साधारण ऑन, ऑफ विकल्प तक सीमित था। लेकिन Android 16 QPR3 में Google ने इसे ज्यादा कंट्रोल वाला फीचर बना दिया है। अब यूज़र यह तय कर सकते हैं कि फोन को किस स्थिति में मोबाइल नेटवर्क पर स्विच करना है और कब बैटरी बचाने को प्राथमिकता देनी है।

READ MORE-  ट्रंप ने 500 मिलियन डॉलर क्रिप्टो डील से बनाई दूरी

खराब Wi-Fi? फोन खुद लेगा फैसला

नए अपडेट में दिया गया Auto-switch to mobile network फीचर यह सुनिश्चित करता है कि कमजोर या अस्थिर Wi-Fi होने पर फोन खुद मोबाइल डेटा पर शिफ्ट हो जाए। इससे कॉल, मैसेज और इंटरनेट ब्राउज़िंग बिना रुकावट चलती रहेगी, हालांकि यूज़र्स को डेटा चार्ज का ध्यान रखना होगा।

बैटरी बचाने के लिए स्मार्ट नेटवर्क चयन

दूसरा विकल्प Optimize network for battery life  उनके लिए खास है जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं। यह फीचर फोन को ऐसा नेटवर्क चुनने में मदद करता है जो कम पावर खपत करे, ताकि बैटरी ज्यादा देर तक चले। यही वजह है कि अधिकतर यूज़र्स इसे बंद करना पसंद नहीं करेंगे।

READ MORE-  SC ने WhatsApp और Meta को फटकारा

बैकएंड से भी हो रहा सुधार

Google ने हाल ही में Adaptive Connectivity Services का नया वर्जन जारी किया है, जिससे साफ है कि यह बदलाव सिर्फ दिखावटी नहीं हैं। कंपनी सिस्टम लेवल पर भी नेटवर्क मैनेजमेंट को और बेहतर बनाने पर काम कर रही है। फिलहाल यह फीचर Android 16 QPR3 के बीटा वर्जन में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में स्टेबल अपडेट के साथ Pixel यूज़र्स को इसका पूरा और बेहतर अनुभव मिलेगा।

तमात जानकारी के बाद यह कह सकते हैं कि Android 16 QPR3 के जरिए Google Pixel फोन को ऐसा बना रहा है, जो नेटवर्क और बैटरी के बीच संतुलन खुद समझे और यूज़र को बार-बार सेटिंग्स में झांकने की जरूरत न पड़े।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

upi in china
Previous Story

अब चीन में भी बजेगा UPI का डंका! Alipay+ से जुड़ने की बड़ी तैयारी

Latest from Gadgets

Don't Miss