Netflix India OTT: क्या आप ऐसी फिल्म ढूंढ रहे हैं जो शुरुआत से आखिर तक आपको स्क्रीन से हटने न दे? अगर हां, तो Netflix की यह ताज़ा लिस्ट आपके लिए है। इन फिल्मों में सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और जबरदस्त ट्विस्ट का ऐसा मेल है जो हर सीन के साथ रोमांच बढ़ाता है।
Netflix की 7 सबसे खतरनाक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म: एक बार देखना शुरू की तो सीट से उठ नहीं पाओगे
Netflix में क्यों पसंद की जा रही हैं ये फिल्में?
आज के समय में दर्शक सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि ऐसी कहानी चाहते हैं जो उन्हें सोचने पर मजबूर कर दे। यही वजह है कि नेटफ्लिक्स पर मौजूद कई सस्पेंस थ्रिलर फिल्में लगातार ट्रेंड कर रही हैं। इन फिल्मों की खास बात यह है कि इनमें हर कुछ मिनट बाद कहानी नया मोड़ लेती है। यही कारण है कि दर्शक इन्हें एक ही बार में पूरा देखना पसंद करते हैं।
‘जाने जान’ और ‘देवा’ ने जीता दर्शकों का दिल
करीना कपूर, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा स्टारर ‘जाने जान‘ (2023) नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित थ्रिलर फिल्मों में शामिल है। निर्देशक सुजॉय घोष ने कहानी को इस तरह बुना है कि अंत तक रहस्य बना रहता है।
READ MORE: फैंस का इंतजार खत्म, OTT पर रिलीज होगी ‘Drishyam 3’
https://www.netflix.com/in/title/81586376
देवा
शाहिद कपूर की ‘देवा’ (2025) भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में शाहिद ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। हर नए खुलासे के साथ कहानी और दिलचस्प होती जाती है।
https://www.netflix.com/in/title/81704205
‘हसीन दिलरुबा’, ‘दो पत्ती’ और ‘बदला’ में भरपूर ट्विस्ट
अगर आपको मर्डर मिस्ट्री पसंद है तो ये तीनों फिल्में जरूर देखनी चाहिए।
- ‘हसीन दिलरुबा’ (2021) – तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की दमदार कहानी।
- ‘दो पत्ती’ (2024) – कृति सेनन का डबल रोल और काजोल की शानदार मौजूदगी।
- ‘बदला’ (2019) – अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की दिमाग घुमा देने वाली थ्रिलर।
इन फिल्मों में ऐसे ट्विस्ट हैं जो आखिरी मिनट तक दर्शकों को अनुमान लगाने नहीं देते।
हॉलीवुड प्रेमियों के लिए भी हैं दमदार विकल्प
नेटफ्लिक्स पर सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड सस्पेंस फिल्मों की भी शानदार रेंज मौजूद है। ‘द किलर’ में माइकल फासबेंडर का किरदार आपको लगातार चौंकाता है। वहीं ‘नाउ यू सी मी 2‘ जादू, धोखे और रहस्यों से भरी ऐसी फिल्म है जिसमें हर सीन नया सरप्राइज लेकर आता है। दोनों फिल्मों को दुनियाभर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
https://www.netflix.com/in-hi/title/80093138
READ MORE: House of the Dragon Season 3: दमदार एक्शन ने जीता सबका दिल
अगर आप इस सप्ताह कुछ रोमांचक देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 7 Netflix Thriller Movies आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। सस्पेंस, रहस्य और दमदार कहानी का यह कॉम्बिनेशन आपको आखिरी सीन तक बांधे रखेगा।
