OTT Releases May 2026: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 4 मई से 10 मई के बीच कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। एक्शन, रोमांस, मिस्ट्री, कॉमेडी और थ्रिलर हर तरह का कंटेंट इस हफ्ते दर्शकों के लिए तैयार है।
6 मई से 10 मई तक OTT पर क्या नया देखने को मिलेगा? Citadel Season 2, The Boys और कई शानदार रिलीज की पूरी जानकारी।
- Lord of the Flies
यह कहानी कुछ ब्रिटिश स्कूल के लड़कों की है, जो एक सुनसान द्वीप पर फंस जाते हैं। वहां Piggy और Ralph मिलकर एक छोटा समाज बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे नियम टूटने लगते हैं और हालात बिगड़ जाते हैं। यह कहानी दिखाती है कि जब कोई नियम नहीं होता, तो इंसान का असली स्वभाव सामने आ जाता है।
- Citadel Season 2
Citadel का दूसरा सीजन इस साल के सबसे चर्चित शो में से एक है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, जोनस और रिचर्ड मैडेन फिर से नजर आएंगे। इस बार टीम का मिशन है अपनी टूटी हुई एजेंसी को दोबारा खड़ा करना और मांटीकोर ग्रुप से मुकाबला करना। कुल 7 एपिसोड होंगे और कहानी में हाई लेवल एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म Prime Video पर 6 मई को आएगी।
- Love Insurance Kompany
यह एक तमिल साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2040 की कहानी पर आधारित है। इसमें एक कंपनी डेटा और एल्गोरिदम के जरिए लोगों का परफेक्ट मैच बनाती है और दिल टूटने से बचाने का दावा करती है, लेकिन फिल्म में दिखाया गया है कि असली प्यार टेक्नोलॉजी से नहीं, बल्कि भावनाओं से बनता है। फिल्म को Prime Video पर 6 मई को देखी जाती है।
- The Boys Season 5 Episode 6
The Boys के नए एपिसोड में एक्शन और सस्पेंस का डबल डोज मिलेगा। इस बार Homelander और Soldier Boy के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। कहानी में नए ट्विस्ट इसे और रोमांचक बनाएंगे। फिल्म को Prime Video पर 6 मई को देखी जाती है।
- Worst Ex Ever Season 2
यह सीरीज असल जिंदगी के रिश्तों की डरावनी कहानियों पर आधारित है। इसमें अपहरण, हिंसा और जहरीले रिश्तों की सच्ची घटनाएं दिखाई गई हैं। कुल 4 एपिसोड एक साथ रिलीज होंगे और हर एपिसोड अलग कहानी दिखाएगा। फिल्म को Netflix पर 6 मई को देखी जाती है।
- The Chestnut Man: Hide and Seek
यह एक डेनिश क्राइम थ्रिलर सीरीज है। कोपेनहेगन शहर में एक महिला के गायब होने से कहानी शुरू होती है। जांच के दौरान पता चलता है कि उसे महीनों से कोई ट्रैक कर रहा था। आगे चलकर एक पुराना अनसुलझा केस भी सामने आता है, जिससे कहानी और गहरी हो जाती है। इसमें 6 एपिसोड होंगे। फिल्म को Netflix पर 7 मई को देखी जाती है।
- Dacoit: A Love Story
इस फिल्म में मृणाल और अदिवी मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक ऐसे युवक की है जो अपने एक्स के धोखे के बाद अपराध की दुनिया में चला जाता है। वह एक गैंग बनाता है और बदला लेने की कोशिश करता है। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन भी भरपूर है। Prime Video पर 8 मई को ये फिल्म देखें।
- Remarkably Bright Creatures
यह एक इमोशनल फैंटेसी ड्रामा है। इसमें एक अकेली महिला और एक ऑक्टोपस के बीच खास रिश्ता दिखाया गया है। दोनों मिलकर जिंदगी के कई राज खोलते हैं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। Netflix पर 8 मई को ये फिल्म देखें।
- My Royal Nemesis
यह एक साउथ कोरियन रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। कहानी एक लड़की की है, जो पुराने जमाने से आधुनिक दुनिया में आती है। वह नई जिंदगी में खुद को ढालने की कोशिश करती है और इस दौरान उसे प्यार भी मिलता है। Netflix पर 8 मई को ये फिल्म देखें।
- Lukkhe
यह एक म्यूजिकल ड्रामा सीरीज है, जो चंडीगढ़ की रैप कल्चर पर आधारित है। इसमें दो रैपर्स के बीच की राइवलरी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें संगीत और इमोशन का अच्छा मेल देखने को मिलेगा। Prime Video पर 8 मई को ये फिल्म देखें।
READ MORE: नो वे, ब्रो! …. एक बार फिर साथ आएं समय और रणवीर, VIDEO VIRAL
- Song Sung Blue
यह एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा है, जिसमें ह्यू जैकमैन और केट हडसन मुख्य भूमिका में हैं। एक सच्ची कहानी पर आधारित यह फ़िल्म, एक म्यूज़िक बैंड के सफ़र, सफलता और संघर्षों को बयां करती है। इस फिल्म को 9 मई को Prime Video पर देखें।
READ MORE: थलपति विजय की टॉप 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में, OTT पर देखें
यह हफ्ता OTT लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है। अलग-अलग जॉनर की इतनी सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं कि हर किसी को अपनी पसंद का कंटेंट आसानी से मिल जाएगा। घर बैठे इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी है।
