MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

MacBook या iPad खरीदें और FREE में पाएं AirPods या Apple Pencil

4 mins read
1.8K views
June 18, 2025

ग्राहक इसे Apple Store, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और Apple Store ऐप के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

Apple Offer: अगर आप नया iPad या Mac खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल, Apple ने भारत में Back to School ऑफर की घोषणा कर दी है, जो खासतौर पर छात्र, पैरेंट्स और टिचरों के लिए है। इस ऑफर के तहत आप MacBook, iPad या iMac की खरीद पर 27,900 रुपये तक की Apple एक्सेसरीज फ्री में पा सकते हैं। यह ऑफर 17 जून से 30 सितंबर 2025 तक रहेगा। ग्राहक इसे Apple Store, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट और Apple Store ऐप से खरीद सकते हैं। 

किन प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है फायदा? 

iPad Air या iPad Pro की खरीद पर आपको फ्री में मिलेगा Apple Pencil Pro या AirPods 4 (इनमें से कोई एक)। इसमें छात्रों की मदद करने वाले कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे जैसे AI-बेस्ड टूल्स, इमेज क्रिएशन और स्मार्ट राइटिंग टूल्स। MacBook Air या MacBook Pro की खरीद पर आपको फ्री में मिलेगा AirPods 4 (ANC के साथ) या Magic Mouse, Magic Trackpad और Magic Keyboard में से ग्राहक कोई एक चुन सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर iPad Mini, iPad 10th Gen, Mac Mini, Mac Pro, Mac Studio और रीफर्बिश्ड डिवाइसेज पर लागू नहीं होता। 

कौन ले सकता है इस ऑफर का फायदा? 

Apple के मुताबिक, ये ऑफर उन सभी लोगों के लिए है जो भारत में किसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूटस से सीधे या इनडायरेक्ट रूप से जुड़े हैं। इसमें कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र, वे छात्र जिन्हें एडमिशन मिल चुका है, छात्र के माता-पिता या फिर स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले शिक्षक और स्टाफ शामिल हैं। 

 क्या है इस ऑफर की खासियत? 

Apple Intelligence फीचर्स: सभी नए डिवाइसेज में Apple की नई AI टेक्नोलॉजी मिलेगी। जैसे Image Playground, Genmoji Smart Writing Tools, जो छात्रों की पढ़ाई और क्रिएटिविटी को और बेहतर बनाएंगे। 

Apple स्पेशलिस्ट की मदद: ऑफर के साथ ग्राहक Apple स्टोर या ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान एक Apple स्पेशलिस्ट से पर्सनल गाइडेंस भी ले सकते हैं। 

कुछ मामलों में मुफ्त एक्सेसरीज के लिए थोड़ा टॉप-अप करना पड़ सकता है। ग्राहक सिर्फ एक iPad और एक Mac पर ही ऑफर का लाभ उठा सकता है 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

OpenAI का नया कमाल, अब WhatsApp पर बनाए अपनी AI इमेज!

सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे
Next Story

सभी यूजर्स के लिए FREE हुआ Google Gemini 2.5, जाने कैसे

Latest from Gadgets

Don't Miss