FBI की चेतावनी: फोन में आया ये मैसेज तो तुरंत करें डिलीट वर्ना..

FBI की चेतावनी: फोन में आया ये मैसेज तो तुरंत करें डिलीट वर्ना..

5 mins read
1.5K views
June 18, 2025

डिजिटल दुनिया में सावधानी ही सुरक्षा है। अगर आप स्मार्टफोन यूज करते हैं, तो ऐसे खतरनाक मैसेज को पहचानना और उनसे बचना बेहद ज़रूरी है।

FBI Warning: आज के डिजिटल जमाने में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधी भी नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इस बीच अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI ने Android और iPhone यूजर्स को अलर्ट किया है।  

क्या है पूरा मामला

FBI का कहना है कि इस महीने खतरनाक टेक्स्ट मैसेज के जरिए हमलों में 700% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई है। ये स्कैम मैसेज मुख्य रूप से चीन से भेजे जा रहे हैं और अमेरिका के कई राज्यों को निशाना बना रहे हैं। ये मैसेज पहले की तरह Unpaid Toll Text  नहीं, बल्कि DMV Scam Texts के नाम से फैल रहे हैं। 

क्या होते हैं DMV Scam Messages

DMV यानी Department of Motor Vehicles के नाम पर लोगों को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा जाता है। इस मैसेज में कहा जाता है कि आपकी गाड़ी से जुड़ी कोई फीस या कागजी कार्रवाई बाकी है। मैसेज में एक लिंक भी होता है, जिस पर क्लिक करने पर आप सीधे एक फर्जी वेबसाइट पर चले जाएंगे। 

इस वेबसाइट का डिजाइन इतना असली होता है कि लोग धोखा खा जाते हैं और अपनी क्रेडिट कार्ड या बैंक डिटेल वहां डाल देते हैं। कुछ मामलों में, लिंक पर क्लिक करते ही मालवेयर मोबाइल फोन में इंस्टॉल हो जाता है, जो आपके फोन की जानकारी चोरी कर सकता है। 

FBI ने क्या कहा

FBI स्पेशल एजेंट डेविड पामर ने चेतावनी दी है कि ऐसे मैसेज न केवल आपके बैंक खातों को खतरे में डालते हैं, बल्कि आपके पूरे फोन सिस्टम को भी हैक कर सकते हैं। 

कैसे बचें ऐसे स्कैम से

  • अगर किसी अज्ञात नंबर से टेक्स्ट मैसेज आता है, तो उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। 
  • स्कैमर्स अब वेबसाइट के नाम में .gov जैसे भरोसेमंद शब्द भी जोड़ देते हैं, ताकि वेबसाइट असली लगे। लेकिन इनसे सावधान रहें। 
  • किसी भी गाड़ी या चालान से जुड़ी जानकारी के लिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही चेक करें। 
  • अपने फोन में एंटीवायरस ऐप रखें और नियमित रूप से सिक्योरिटी अपडेट करें। 

खतरा कितना बड़ा है

साइबर सिक्योरिटी कंपनी ReSecurity के अनुसार, एक अकेला स्कैमर रोजाना 20 लाख तक ऐसे स्कैम मैसेज भेज सकता है। इसका मतलब है कि हर महीने करीब 6 करोड़ लोग और सालभर में 72 करोड़ लोग इन फर्जी मैसेज का शिकार हो सकते हैं। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Crypto मार्केट में उछाल: Bitcoin, Cardano और XRP ने दिखाई मजबूती

Next Story

OpenAI का नया कमाल, अब WhatsApp पर बनाए अपनी AI इमेज!

Latest from Cybersecurity

Don't Miss