OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI

OpenAI Academy India लॉन्च, अब हर भारतीय सीखेगा AI

4 mins read
986 views
June 10, 2025

आज जब दुनियाभर में AI का दायरा बढ़ता जा रहा है, ऐसे में भारत जैसे देश में स्थानीय भाषाओं में AI शिक्षा देना एक बड़ा कदम है।

OpenAI Academy India: भारत में AI को लेकर एक बड़ी पहल की गई है। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत चल रहे India AI Mission के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप का मकसद भारत में AI शिक्षा को हर कोने तक  पहुंचाना है।

क्या है OpenAI Academy India?

OpenAI ने OpenAI Academy India नाम से एक इंटरनेशनल एजुकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह OpenAI का पहला इंटरनेशनल एजुकेशन प्लेटफॉर्म है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्टूडेंट्स, टीचर, सिविल सर्वेंट, नॉन प्रॉफिट लीडर्स, डेवलवर्स और छोटे बिजनेस मालिकों को AI से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।

यह प्लेटफॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में मौजूद रहेगा। खास बात यह है कि यह शिक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में दी जाएगी। आने वाले समय में इसमें दूसरे भारतीय भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा।

किसने क्या कहा?

OpenAI के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर जेसन क्वोन ने कहा कि भारत आज AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दुनिया में ChatGPT यूज करने वाले देशों में दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत की मजबूत डेवलपर कम्युनिटी OpenAI के API का उपयोग करने वाले टॉप 10 देशों में शामिल है।

क्या होगा कोर्स में?

OpenAI के लर्निंग मॉड्यूल को सरकार के FutureSkills Prime Platform से जोड़ा जाएगा। साथ ही सरकारी कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर भी एजुकेशनल कंटेंट दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए OpenAI और IndiaAI के बीच एक MOU साइन किया गया है। इसका उद्देश्य भारत में लोगों को AI की बुनियादी समझ से लेकर एडवांस नॉलेज तक देना है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGpt down
Previous Story

ChatGPT Down: दुनियाभर में यूजर्स को हो रही परेशानी

ट्रंप और मस्क की अनबन से क्या Starlink और Tesla पर पड़ेगा असर?
Next Story

ट्रंप और मस्क की अनबन से क्या Starlink और Tesla पर पड़ेगा असर?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss