TVK-Vijay government formation

जीत के बाद भी अधर में सत्ता, विजय की सरकार पर सस्पेंस!

7 mins read
133 views
May 6, 2026

Vijay government formation: तमिलनाडु की राजनीति इस वक्त एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ी है। अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय चंद्रशेखर की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है लेकिन उनके लिए सरकार गठन की राह आसान नहीं लग रही है। सूत्रों की माने तो राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर विजय के सरकार बनाने के दावों से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि टीवीके पास सरकार बनाने के लिए जो आंकड़े चाहिए वो नहीं है। यही वजह है कि विजय सरकार का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम टल सकता है।

विजय थलपति की पार्टी TVK को कांग्रेस का समर्थन, फिर भी बहुमत से दूर, राज्यपाल की मंजूरी पर टिकी सरकार।

नंबर गेम में फंसी TVK

राजनीति में नंबर का गेम बहुत मायने रखता है। भलेही तमिलगा वेट्री कज़गम ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा प्राप्त कर लिया हो लेकिन सत्ता के सिंहासन पर बैठने के लिए उन्हें 118 सीटों की जरूरत होगी। जिससे अभी भी 10 सीटें दूर है। हालांकि कॉग्रेस ने समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस के पास 5 सीटे हैं। लेकिन इसके बाद भी विजय को सरकार बनाने के लिए 5 सीटें और चाहिए होंगे। यही वजह है कि राज्यपाल आंकड़ों को लेकर स्पष्ट होना चाहते हैं।

कौन बनेगा किंगमेकर’?

ऐसी परिस्थिति में विजय को सरकार बनाने के लिए र् छोटे दलों का सहारा लेना होगा। पार्टी की नजर निर्दलीय विधायक पर टिकी है। विदुथलाई चिरुथाइगल काची और वाम दलों ने अभी अपना रुख साफ नहीं किया है। वे 8 मई तक फैसला लेने की बात कह रहे हैं। ऐसे में आने वाले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं।

READ MORE- फूड इंडस्ट्री में AI का धमाका, मिनटों में शुरू करें अपना रेस्टोरेंट

नए समीकरणों की चर्चा तेज

सरकार पर संस्पेंस की स्थिति में राजनीतिक गलियारों में एक और संभावनाओं पर चर्चाएं जोरशोर से चल रही है। अगर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम का समर्थन मिल जाता है, तो टीवीके आसानी से सरकार बना सकती है। कहा जा रहा है कि AIADMK के कई विधायक समर्थन के पक्ष में हैं। जिससे समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी समर्थन देने का ऐलान कर दिया है लेकिन एक शर्त रख दी है। कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन में सांप्रदायिक ताकतों को शामिल नहीं किया जाएगा।

READ MORE- Samsung को चुनौती देने आ रहा Motorola का पहला फोल्डेबल फोन

डीएमके ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

वहीं, कांग्रेस के समर्थन के बाद डीएमके  ने कांग्रेस पर जनादेश के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इसे विपक्षी गठबंधन के टूटने का संकेत बताया है। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। बता दें कि टीवीके ने पुरानी पार्टी डीएमके और एआईएडीएमके  के दबदबा को खत्म कर बड़ी पार्टी की तौर पर उभरी है। इस चुनाव में खुद एम के स्टालिन और उनके बेटे को भी हार का समाना करना पड़ा है। स्टालिन ने हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या विजय बहुमत साबित कर पाएंगे या नहीं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

this week ott releases netflix prime video see list
Previous Story

OTT का धमाका, Netflix-Prime पर देखें टॉप सुपरहिट फिल्में

global phishing attack microsoft
Next Story

35,000 यूजर्स पर साइबर वार, AI बना हैकर्स का नया हथियार

Latest from Latest news

क्या बंद होगा 𝗕𝗶𝘁𝗰𝗵𝗮𝘁 ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

क्या बंद होगा Bitchat ऐप? सरकार के आदेश से मचा हड़कंप

Jack Dorsey के Bitchat App पर सरकार सख्त, GitHub को 3 रिपॉजिटरी हटाने का आदेश। जानें Bluetooth mesh से चलने वाले इस ऐप को लेकर क्या है मामला।  Bitchat App Blocked: क्या बिना इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क के भी लोग आपस में संदेश भेज सकते हैं? Bitchat App इसी तकनीक पर काम करता है, लेकिन अब भारत सरकार ने इसकी सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। गृह मंत्रालय के तहत आने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने GitHub से Bitchat से जुड़े 3 रिपॉजिटरी हटाने या उनकी पहुंच रोकने को कहा है।  Bitchat App पर सरकार ने क्यों उठाया सवाल? I4C ने 23 जुलाई को जारी आदेश में कहा कि Bitchat Bluetooth mesh नेटवर्क के जरिए लोगों को सीधे जोड़ता है। इसके लिए मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट या किसी केंद्रीय सर्वर की जरूरत नहीं पड़ती।सरकार के मुताबिक, यही तकनीक कानून लागू करने वाली एजेंसियों के लिए चुनौती बन सकती है। ऐसे नेटवर्क में यूजर की पहचान और कानूनी निगरानी करना मुश्किल हो सकता है। एजेंसी ने आशंका जताई कि इसका गलत इस्तेमाल अपराध से जुड़ी गतिविधियों में हो सकता है।  I4C ने GitHub को तीन घंटे के भीतर संबंधित रिपॉजिटरी हटाने या उन तक पहुंच बंद करने का निर्देश दिया। इसके लिए Information Technology Act की Section 79(3)(b) और IT Rules, 2021 के Rule 3(1)(d) का हवाला दिया गया है।  https://x.com/jack/status/2080565084586135773?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2080565084586135773%7Ctwgr%5E34dc1ea6a763482228e9af8fa17b337f8ea5e2c9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news9live.com%2Ftechnology%2Ftech-news%2Fbitchat-app-blocked-india-orders-github-to-remove-jack-dorseys-offline-messaging-tool-cjp-protest-crackdown-2992739     विरोध प्रदर्शनों के बीच बढ़ी ऑफलाइन ऐप की चर्चा सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है, जब दिल्ली में विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। मध्य दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद किए जाने के बीच ऐसे ऑफलाइन संचार प्लेटफॉर्म की चर्चा भी बढ़ी है।

Don't Miss