ट्रंप का ऐलान, अमेरिका के बाहर बनी चिप्स पर लगेगा टैक्स, इन कंपनियों पर नजर

ट्रंप का ऐलान, अमेरिका के बाहर बनी चिप्स पर लगेगा टैक्स, इन कंपनियों पर नजर

6 mins read
884 views
September 5, 2025

Trump Trade Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को साफ कर दिया कि उनकी सरकार उन कंपनियों पर कड़े टैरिफ लगाएगी जो सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन अमेरिका में करने के बजाय आयात पर डिपेंड हैं। यह घोषणा उन्होंने टेक्नोलॉजी सेक्टर के बड़े नेताओं के साथ होने वाले एक हाई प्रोफाइल डिनर से ठीक पहले की। इस कदम को अमेरिका की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा निर्णय माना जा रहा है।

सेमीकंडक्टर चिप्स पर टैरिफ लगाकर ट्रंप घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देना चाहते हैं। इस कदम से Apple , TSMC और Samsung जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही अमेरिका में निवेश की घोषणा कर चुकी हैं

व्यापार नीति में टैरिफ का हथियार

जनवरी में दोबारा पदभार संभालने के बाद से ट्रंप लगातार टैरिफ को विदेश और व्यापार नीति का अहम हिस्सा बना रहे हैं, लेकिन इस नीति से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है और कई देशों के साथ अमेरिका के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में नहीं आ रहीं उन पर हम टैरिफ लगाएंगे और यह जल्द ही लागू होगा। हालांकि, उन्होंने दर और समय का सटीक खुलासा नहीं किया है।

READ MORE : Nvidia ने रचा इतिहास, Microsoft और Apple को पछाड़ा

Apple और बड़ी कंपनियों को राहत

डिनर के दौरान ट्रंप ने खास तौर पर Apple के सीईओ टिम कुक का नाम लिया और कहा कि उनकी स्थिति अच्छी रहेगी। दरअसल, Apple ने अमेरिका में अगले चार साल में 600 अरब डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया है जिससे कंपनी ट्रंप की नीति के अनुरूप दिखाई दे रही है।

पिछले महीने भी ट्रंप ने संकेत दिए थे कि सरकार सेमीकंडक्टर आयात पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगा सकती है, लेकिन इसका असर उन कंपनियों पर नहीं होगा जो पहले से अमेरिका में उत्पादन कर रही हैं या यहां निवेश की योजना बना चुकी हैं। यही कारण है कि ताइवान की TSMC और दक्षिण कोरिया की Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स ने अमेरिका में बड़े निवेश का ऐलान किया है।

READ MORE: अब दुनिया देखेगी भारत की ताकत! मेड इन इंडिया 3nm चिप से उड़ेगा गर्दा

क्या है कानूनी अड़चनें

ट्रंप की टैरिफ नीति को अदालतों में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में निचली अदालत ने 1977 के आपातकालीन कानून के तहत लगाए गए कुछ टैरिफ को खारिज कर दिया। अब ट्रंप प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में अपील कर रहा है ताकि इन अधिकारों को बनाए रखा जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

OpenAI और Broadcom मिलकर बनाएंगे पहला AI चिप, 2025 में होगा लॉन्च
Previous Story

OpenAI और Broadcom मिलकर बनाएंगे पहला AI चिप, 2025 में होगा लॉन्च

Google Photos में आया Veo 3: अब तस्वीरों से बनेंगी शानदार वीडियो क्लिप्स
Next Story

Google Photos में आया Veo 3: अब तस्वीरों से बनेंगी शानदार वीडियो क्लिप्स

Latest from News

Don't Miss