Siri AI App: क्या Siri अब ChatGPT और Gemini जैसी AI चैट ऐप बन गई है? WWDC 2026 में Apple के बड़े ऐलान के बाद यही सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। Apple ने पहली बार Siri AI App पेश किया है, जो यूजर्स को पुरानी बातचीत देखने और अधूरी चैट आगे बढ़ाने की सुविधा देगा। यह फ़ीचर Apple Intelligence का हिस्सा है और इसे कंपनी की AI रणनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
Apple ने WWDC 2026 में नया Siri AI App किया पेश, अब यूजर्स पुरानी बातचीत देख सकेंगे और किसी भी Apple डिवाइस पर चैट को वहीं से आगे बढ़ा सकेंगे।
Siri AI App क्यों लेकर आया Apple?
Apple लंबे समय से कहता रहा है कि वह अलग AI चैटबॉट ऐप बनाने के पक्ष में नहीं है। कंपनी का फोकस हमेशा ऐसे AI फीचर्स पर रहा जो सीधे ऑपरेटिंग सिस्टम में जुड़े हों, लेकिन WWDC 2026 के बाद आयोजित सवाल-जवाब सत्र में Apple के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट क्रेग फेडेरिघी ने बताया कि Siri की क्षमताएं बढ़ने के साथ बातचीत भी लंबी होने लगी। ऐसे में यूजर्स के लिए पुरानी चैट ढूंढना और वहीं से बातचीत जारी रखना जरूरी हो गया था। यही वजह रही कि Apple ने एक समर्पित Siri AI App लॉन्च करने का फैसला लिया।
Siri AI App में क्या मिलेगा नया?
नया Siri AI ऐप सिर्फ़ एक चैटबॉट की तरह काम नहीं करेगा। Apple का कहना है कि Siri पूरे सिस्टम का अहम हिस्सा बना रहेगा। इस ऐप के जरिए यूजर्स पुरानी Siri बातचीत देख सकेंगे, अधूरी चैट को आगे बढ़ा सकेंगे, अलग-अलग Apple डिवाइस पर बातचीत जारी रख सकेंगे और पूरी चैट हिस्ट्री को iCloud के जरिए सिंक कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, अगर कोई यूजर iPhone पर बातचीत शुरू करता है तो वह उसे iPad या Mac पर भी जारी रख सकता है।
READ MORE: Apple Smart Glasses लॉन्च में देरी, AI तकनीक पर जारी काम
Apple अभी भी Siri को चैटबॉट नहीं मानता
क्रेग फेडेरिघी ने साफ कहा कि Apple Siri को एक अलग AI चैटबॉट नहीं मानता। कंपनी के अनुसार Siri एक ऐसा डिजिटल सहायक है जो यूजर के अनुभव का हिस्सा बनकर काम करता है। Apple का मानना है कि AI का इस्तेमाल सिर्फ़ बातचीत तक ही सीमित नहीं होना चाहिए; इसे पूरे सिस्टम में शामिल किया जाना चाहिए ताकि यूज़र्स को हर जगह मदद मिल सके। यानी Siri AI App आने के बाद भी Siri की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा व्यापक होगी।
यूरोप के यूजर्स को करना होगा इंतजार
Siri AI App सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलेगा। Apple ने पुष्टि की है कि iOS 27 और iPadOS 27 के शुरुआती संस्करण में यूरोपीय संघ (EU) के यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी। कंपनी ने इसके पीछे Digital Markets Act (DMA) से जुड़े नियामकीय विवादों को वजह बताया है। फिलहाल Apple ने यह नहीं बताया है कि यूरोप में Siri AI App कब उपलब्ध होगा।
READ MORE: WWDC 2026: Apple की नई AI Siri कर सकती है कमाल
WWDC 2026 में Siri AI ऐप की घोषणा को Apple की AI रणनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इससे यूज़र्स के लिए लंबी बातचीत करना और अलग-अलग डिवाइस पर लगातार AI अनुभव बनाए रखना आसान हो जाएगा। अब सबकी नज़रें इस बात पर होंगी कि Siri AI कितनी असरदार तरीके से ChatGPT और Gemini जैसी सर्विस को टक्कर दे पाता है।
