डोनाल्ड ट्रंप का फरमान, Intel के CEO तुरंत दें इस्तीफा…

डोनाल्ड ट्रंप का फरमान, Intel के CEO तुरंत दें इस्तीफा…

6 mins read
987 views
August 8, 2025

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन के उस लेटर के बाद आया है जिसे उन्होंने Intel के चेयरमैन फ्रैंक यीरी को लिखा था।

Intel CEO Lip-Bu Tan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को Intel के नए CEO लिप-बू टैन से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth दी है। ट्रंप का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। ऐसे में अब लोग इसके पीछे की वजह जानना चाहते हैं कि आखिर ट्रंप ने ऐसा फैसला क्यों लिया है।

ट्रंप ने Truth पर लिखा है कि Intel के CEO बड़े हितों के टकराव में हैं ऐसे में उन्हें तुरंत अपना पद छोड़ना चाहिए। इसका कोई और समाधान नहीं है। ट्रंप का यह पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है।

 

सीनेटर टॉम कॉटन के आरोप

ट्रंप का यह बयान अमेरिकी सीनेटर टॉम कॉटन के उस लेटर के बाद आया है जिसे उन्होंने Intel के चेयरमैन फ्रैंक यीरी को लिखा था। इस लेटर में उन्होंने लिप-बू टैन के चीन की कंपनियों से वित्तीय संबंधों को लेकर चिंता जताई थी।

कॉटन के मुताबिक, टैन के पास चीन की दर्जनों कंपनियों पर कंट्रोल है और सैकड़ों एडवांस टेक्नोलॉजी और चिप कंपनियों में हिस्सेदारी है। इनमें से कम से कम 8 कंपनियों के चीनी सेना से संबंध बताए जाते हैं।

कॉटन ने यह भी याद दिलाया कि टैन पहले कैडेंस डिजाइन सिस्टम्स के प्रमुख थे। इसी कंपनी ने जुलाई में माना था कि उसने अमेरिकी निर्यात नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने प्रोडक्ट्स चीन के नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी को बेचे थे जो चीनी सेना से जुड़ा संस्थान है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/intel-2025-new-ceo-lip-boo-tan-big-plans/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/artificial-intelligence-will-able-to-detect-cancer-to-vaccine/

Intel की मौजूदा स्थिति और असर

बता दें कि Intel को बाइडन सरकार के चिप्स एक्ट के तहत 8 अरब डॉलर से ज्यादा की सरकारी फंडिंग मिली है, लेकिन इस विवाद के बाद Intel के शेयर 3% गिर गए हैं जबकि बाकी मार्केट और टेक इंडेक्स Nasdaq में बढ़त रही।

1968 में स्थापित Intel लंबे समय तक PC मार्केट का बड़ा नाम रहा है लेकिन मोबाइल टेक्नोलॉजी की दौड़ में पिछड़ गया। आज AI और चिप निर्माण में Nvidia जैसी कंपनियां उससे काफी आगे हैं।

मार्च में CEO बने लिप-बू टैन को कंपनी को मजबूत बनाने, लागत घटाने, हजारों कर्मचारियों की छंटनी और अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का काम सौंपा गया था। हालांकि, अब यह नया विवाद उनके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

इंसानी दिमाग को पीछे छोड़ देगा चीन का Darwin Monkey, जानें इसकी खासियत
Previous Story

इंसानी दिमाग को पीछे छोड़ देगा चीन का Darwin Monkey, जानें इसकी खासियत

Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला
Next Story

Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला

Latest from Latest news

Don't Miss