pib fact check nta fake document neet

NEET UG 2026 Re-Exam: वायरल NEET नोटिस का जानिए सच

5 mins read
54 views
June 10, 2026

NEET UG 2026 Re-Exam: क्या NEET 2026 री-एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नोटिस सच है? ताज़ा अपडेट में प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने साफ कर दिया है कि NEET 2026 री-एग्जाम से जुड़ा वायरल सर्कुलर पूरी तरह फर्जी है। छात्रों से कहा गया है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि ऐसा कोई सर्कुलर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) या किसी सरकारी संस्था ने जारी नहीं किया है।

PIB Fact Check का बड़ा खुलासा! वायरल हो रहा NTA डॉक्यूमेंट पूरी तरह फर्जी, सरकार ने किया स्पष्ट।

PIB ने छात्रों को क्या सलाह दी?

PIB ने कहा कि छात्र और अभिभावक फर्जी नोटिस को शेयर न करें। परीक्षा से जुड़ी सही जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही लें। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचना जरूरी है।

NEET 2026 को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा

इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाया गया है। प्रश्नपत्र तैयार करने से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सरकार ने हाल ही में NTA में नए अधिकारियों की नियुक्ति भी की है।

READ MORE: IIT-NIT छोड़ो, इन IIIT से भी मिलता है 1 करोड़ का पैकेज!

अलग-अलग टीमों को मिली जिम्मेदारी

शिक्षा मंत्री के अनुसार, कई अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

  • प्रश्नपत्र प्रिंटिंग की निगरानी
  • लॉजिस्टिक्स प्रबंधन
  • सॉफ्टवेयर सुरक्षा जांच
  • राज्यों और बैंकों के साथ समन्वय

इन व्यवस्थाओं का मकसद परीक्षा को निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाना है। NEET 2026 री-एग्जाम का वायरल सर्कुलर फर्जी निकला है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह से बचें।

READ MORE: LinkedIn क्या है और यह कैसे काम करता है?

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

HELLO… निवेश करो और बनों ‘करोड़पति’, सामने आई पूरी सच्चाई
Previous Story

HELLO… निवेश करो और बनों ‘करोड़पति’, सामने आई पूरी सच्चाई

Next Story

Nvidia को टक्कर देने उतरी भारतीय मूल की कंपनी D-Matrix

Latest from Education

क्या AI बदल देगा पढ़ाई का भविष्य? छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा

AI in Education: आज AI Education और डिजिटल तकनीक ने इस सवाल का जवाब ‘हां’ में बदलना शुरू कर दिया है अब अच्छी शिक्षा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही  इंटरनेट, स्मार्टफोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से लाखों छात्रों तक बेहतर पढ़ाई पहुंच रही है।  भारत में AI आधारित शिक्षा दे रही नई दिशा, जानें कैसे तकनीक, इंटरनेट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म छात्रों की पढ़ाई को आसान बना रहे। AI Education ने बदली पढ़ाई की तस्वीर  पहले बेहतरीन शिक्षक की पढ़ाई सिर्फ उसी क्लासरूम तक सीमित रहती थी। लेकिन अब तकनीक ने इस दूरी को काफी हद तक खत्म कर दिया है। AI Education की मदद से एक ही शिक्षक की क्लास देशभर के छात्र देख सकते हैं। चाहे छात्र किसी महानगर में हो या छोटे गांव में, अब उसे एक जैसी पढ़ाई, टेस्ट, स्टडी मटेरियल और डाउट सॉल्विंग की सुविधा मिल रही है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी पहले से आसान हुई है।  भारत का डिजिटल नेटवर्क बना सबसे बड़ी ताकत  सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 तक भारत के करीब 85% घरों में स्मार्टफोन और लगभग इतनी ही संख्या में इंटरनेट की सुविधा पहुंच चुकी है। वहीं ग्रामीण इलाकों के लगभग 90% युवाओं ने हाल के महीनों में इंटरनेट का इस्तेमाल किया है। यही डिजिटल नेटवर्क अब शिक्षा को नई दिशा दे रहा है। पहले जहां अच्छी कोचिंग के लिए दूसरे शहर जाना पड़ता था, वहीं अब छात्र घर बैठे अनुभवी शिक्षकों से पढ़ सकते हैं।  READ MORE: AI लर्निंग से भविष्य होगा मजबूत, युवाओं को मिलेगा

Don't Miss