Subhash Chandra Case : NCLT ने 6.25 करोड़ का प्लान रोका

Subhash Chandra Case : NCLT ने 6.25 करोड़ का प्लान रोका

4 mins read
7 views
September 1, 2026

Subhash Chandra NCLT Case : सुभाष चंद्रा से जुड़े दिवाला मामले में NCLT ने मंगलवार को अपने 25 अगस्त के आदेश पर रोक लगा दी। अब पांच सदस्यों वाली विशेष पीठ इस मामले की नए सिरे से सुनवाई करेगी।

NCLT ने सुभाष चंद्रा मामले में 25 अगस्त के आदेश पर रोक लगाई, जानिए 22,000 करोड़ के दावों और 6.25 करोड़ के भुगतान से जुड़ा पूरा मामला।

सुभाष चंद्रा मामले में NCLT का ताजा आदेश

NCLT ने सुभाष चंद्रा को गारंटर के तौर पर अपनी संपत्तियां बेचने या किसी भी तरह से ट्रांसफर करने से रोक दिया है। यह रोक सीधे या किसी दूसरे व्यक्ति के जरिए किए जाने वाले लेनदेन पर भी लागू होगी। मंगलवार को सुनवाई के दौरान विशेष पीठ ने कहा कि पहले दिए गए आदेशों में सदस्यों की अलग-अलग राय सामने आई थी। तीन सदस्यीय पीठ में स्पष्ट बहुमत नहीं बन पाया। ऐसे में पिछले आदेश को लागू करने की स्थिति नहीं थी।

अब पांच सदस्यीय पीठ करेगी सुनवाई

मामले में पहले सुनवाई कर चुके तीन सदस्यों के बीच मतभेद सामने आने के बाद इसे पांच सदस्यीय विशेष NCLT पीठ को सौंपा गया है। ट्रिब्यूनल ने मामले से जुड़े सभी पक्षों को नोटिस भी जारी किए हैं।

READ MORE: बच्चों के लिए बदलेगा Facebook-Instagram, जानें Meta का नया प्लान

READ MORE: फोन खरीदने में AI का दबदबा, 82% ग्राहक हुए दीवाने

22,000 करोड़ के दावे, समाधान 6.25 करोड़ में

25 अगस्त के आदेश में चंद्रा को करीब 6.25 करोड़ देकर अपनी दिवाला कार्यवाही खत्म करने की अनुमति मिली थी, जबकि उनके खिलाफ स्वीकार किए गए दावे 22,000 करोड़ से ज्यादा थे। इस फैसले के बाद इतने बड़े दावों और छोटी भुगतान राशि को लेकर सवाल उठे थे। अब उस आदेश पर रोक के बाद विशेष पीठ पूरे मामले की दोबारा जांच करेगी। फिलहाल सुभाष चंद्रा अपनी संपत्तियां बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकेंगे। आगे का फैसला विशेष पांच सदस्यीय पीठ की सुनवाई के बाद होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss