Crowwd Funding : Crowwd ने एंजेल फंडिंग राउंड में 2.5 करोड़ जुटाए हैं। इस राउंड में कंपनी की अनुमानित वैल्यू करीब 50 करोड़ रही। इसमें 30 से ज्यादा निवेशकों ने हिस्सा लिया। Crowwd एक निवेश प्लेटफॉर्म है, जो निवेशक के व्यवहार के आधार पर पर्सनलाइज्ड अनुभव देने पर काम करता है। कंपनी अब निवेशकों की कम्युनिटी से आगे बढ़कर वेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
निवेश प्लेटफॉर्म Crowwd ने करीब 50 करोड़ की वैल्यूएशन पर 2.5 करोड़ जुटाए, जानें फंडिंग में शामिल निवेशकों और कंपनी के नए प्लान।
Crowwd में किन निवेशकों ने लगाया पैसा?
इस फंडिंग राउंड में कई एंजेल निवेशकों और संस्थागत निवेशकों ने हिस्सा लिया। इनमें Innov8 के फाउंडर डॉ. रितेश मलिक, Three Words Capital, सचिन पंवार, YogaCleanAir के को-फाउंडर्स दीपक रैना और गौरव नगर शामिल हैं। इसके अलावा फ्रांस के Hexa Startup Studio, Dr Lal PathLabs की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सोम्या सतसंगी और Share India Securities के MD सचिन गुप्ता ने भी निवेश किया है। कंपनी के मुताबिक, नई फंडिंग का इस्तेमाल वेल्थ-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने, टेक्नोलॉजी और अनुपालन व्यवस्था मजबूत करने और म्यूचुअल फंड वितरण शुरू करने में किया जाएगा।
READ MORE: शाहरुख के Flam में आया बड़ा निवेश, जुटे 40 मिलियन डॉलर
Investor DNA से निवेश का अनुभव होगा अलग
Crowwd का खास मॉडल Investor DNA फ्रेमवर्क पर आधारित है। यह निवेशकों को उनके व्यवहार के आधार पर 6 प्रोफाइल में बांटता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ जोखिम लेने की क्षमता देखकर निवेशक को समझना काफी नहीं है। परिवार, बचपन, संस्कृति, लक्ष्य और खर्च करने की आदतें भी निवेश के फैसलों को प्रभावित करती हैं। इसी आधार पर प्लेटफॉर्म निवेश का अनुभव पर्सनलाइज करने की कोशिश करता है। Crowwd की शुरुआत एक निवेशक कम्युनिटी के तौर पर हुई थी। यहां लोग निवेश से जुड़े विचार, जानकारी और चर्चाएं साझा करते थे। अब कंपनी इसी कम्युनिटी को निवेश उत्पादों से जोड़ रही है।
म्यूचुअल फंड से शुरू होगी नई पारी
नई फंडिंग के बाद Crowwd अपने ऐप में म्यूचुअल फंड वितरण को आगे बढ़ाएगा। कंपनी पहले ही AMFI-रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर है। इसके अलावा ब्रोकिंग सेवाएं पार्टनर्स के जरिए और प्राइवेट मार्केट तक पहुंच इंट्रोड्यूसर मॉडल पर देने की योजना है। कंपनी के को-फाउंडर और CEO अजीतेश गुप्ता के मुताबिक, Crowwd ने पहले निवेशक कम्युनिटी और व्यवहार आधारित ढांचा तैयार किया। अब अगला कदम उसी प्लेटफॉर्म पर निवेश की पहुंच देना है। कंपनी आगे वेल्थ-टेक इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश से जुड़े दूसरे उत्पादों पर भी काम करना चाहती है। ताजा फंडिंग इसी विस्तार के लिए इस्तेमाल होगी।
READ MORE: BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट
Crowwd का अगला फोकस क्या होगा?
Crowwd का मॉडल कम्युनिटी, तकनीक और निवेश को एक साथ जोड़ने पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर अब करीब 1 लाख यूजर्स तक पहुंच बन चुकी है। म्यूचुअल फंड वितरण कंपनी के लिए कमाई का शुरुआती आधार बनेगा। इसके बाद ब्रोकिंग और दूसरे निवेश विकल्पों को जोड़ने की योजना है। ताजा फंडिंग के साथ Crowwd अब सोशल इन्वेस्टिंग कम्युनिटी से आगे बढ़कर एक व्यापक वेल्थ-टेक प्लेटफॉर्म बनाने की कोशिश कर रहा है। आने वाले समय में कंपनी का फोकस तकनीक, निवेश उत्पादों और निवेशक अनुभव को एक ही जगह जोड़ने पर रहेगा।
