AI Industry News: Meta में एक दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद Sandhya Devanathan अब OpenAI का हिस्सा बनने जा रही हैं। वह अक्टूबर 2026 में ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI जॉइन करेंगी। उन्हें Southeast Asia और Australia की जिम्मेदारी दी गई है। वह Singapore में रहकर काम करेंगी।
Sandhya Devanathan Meta छोड़कर अक्टूबर में OpenAI जॉइन करेंगी, जानें उनकी नई जिम्मेदारी, करियर को लेकर उनकी भूमिका।
Sandhya Devanathan कौन हैं?
Sandhya Devanathan ने 2016 में Meta जॉइन किया था। इसके बाद उन्होंने भारत और साउथ एशिया में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। उनका काम ई-कॉमर्स, गेमिंग और Meta के बड़े उपभोक्ता प्लेटफॉर्म से जुड़ा रहा। बाद में उन्होंने Meta के India कारोबार की कमान संभाली। भारत Meta के लिए बड़ा बाजार है, जहां Facebook, Instagram और WhatsApp का बड़ा यूजर बेस है। इस दौरान उन्हें ऑनलाइन सुरक्षा, प्राइवेसी, कंटेंट मॉडरेशन और नियमों से जुड़े मामलों पर भी काम करना पड़ा।
Meta से पहले Devanathan बैंकिंग सेक्टर में थीं। उन्होंने Citi में India, Philippines और अमेरिका में काम किया। इसके बाद Standard Chartered में Singapore से भी जुड़ी रहीं।
READ MORE: Nvidia खरीदेगा Hugging Face, AI जगत में मचेगी हलचल!
OpenAI में क्या काम करेंगी?
OpenAI ने Devanathan के लिए एक नई भूमिका बनाई है। उनका काम सिर्फ बिक्री बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा। वह साउथ एशिया और ऑस्ट्रेलिया में कंपनी की ग्रोथ संभालेंगी। उनकी जिम्मेदारियों में कंज्यूमर ग्रोथ, कंपनियों के बीच ChatGPT का इस्तेमाल बढ़ाना, पार्टनरशिप और ऑपरेशंस शामिल होंगे। सरकारों और रेगुलेटर्स के साथ काम करना भी उनके रोल का हिस्सा होगा। AI कंपनियों के लिए यह जिम्मेदारी काफी अहम है। कई देशों में AI को लेकर डेटा, कॉपीराइट, सुरक्षा, नौकरियों और नियमों पर चर्चा तेज हो रही है।
OpenAI क्यों मजबूत कर रहा है Asia नेतृत्व?
OpenAI हाल के महीनों में Asia में अपनी टीम का विस्तार कर रहा है। Kiran Mani इस साल Asia-Pacific के Managing Director बने। Prabhjeet Singh को India की जिम्मेदारी दी गई है। अब Devanathan की नियुक्ति से Southeast Asia और Australia में OpenAI का नेतृत्व और मजबूत होगा। इन बाजारों में ChatGPT के उपभोक्ता इस्तेमाल के साथ कंपनियों और सरकारों के बीच AI अपनाने की कोशिश भी बढ़ रही है।
READ MORE: फोन खरीदने में AI का दबदबा, 82% ग्राहक हुए दीवाने
Meta का अनुभव OpenAI के लिए क्यों अहम?
Devanathan ने ऐसे बाजारों में काम किया है, जहां टेक कंपनियों को ग्रोथ के साथ स्थानीय नियमों का भी ध्यान रखना पड़ता है। Meta में उन्होंने WhatsApp के सरकारी सेवाओं और छोटे कारोबारों में इस्तेमाल को बढ़ते देखा। उन्होंने Vietnam, Indonesia, Thailand, Singapore, Malaysia और Philippines जैसे बाजारों में कंपनियों और स्टार्टअप्स के साथ भी काम किया है।
