Instagram-Facebook Rule: Meta ने अमेरिका में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा से जुड़े मामले को खत्म करने के लिए एक बड़े समझौते पर सहमति जताई है। कंपनी करीब 17.1 अरब डॉलर तक भुगतान कर सकती है। साथ ही नाबालिग यूजर्स के लिए कई नए नियम लागू किए जाएंगे।
Meta ने बच्चों के लिए Facebook और Instagram पर नए नियमों का प्लान बनाया, जानिए क्या बदलेगा।
Meta का नया प्लान क्या है?
Meta के नए प्लान में 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए Facebook और Instagram को मिलाकर रोजाना 2 घंटे की डिफॉल्ट लिमिट होगी। इससे ज्यादा इस्तेमाल के लिए माता-पिता की अनुमति जरूरी होगी। दोनों ऐप पर बिताया गया समय इसी 2 घंटे की कुल सीमा में जोड़ा जाएगा। लगातार ऐप चलाने पर बच्चों को ब्रेक लेने के रिमाइंडर भी दिखाए जाएंगे। कंपनी का यह कदम बच्चों और टीनएजर्स के सोशल मीडिया इस्तेमाल को नियंत्रित करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
रात में बंद रहेगा Facebook और Instagram
नए नियमों के तहत बच्चों के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक Facebook और Instagram का एक्सेस बंद रहेगा। इसका मकसद रात में सोशल मीडिया के इस्तेमाल को कम करना है। स्कूल के समय भी नोटिफिकेशन डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक नोटिफिकेशन म्यूट रहेंगे। हालांकि, सीधे मैसेज और सुरक्षा से जुड़े जरूरी अलर्ट मिलते रहेंगे। यानी जरूरी जानकारी बच्चों तक पहुंचती रहेगी।
READ MORE: Instagram-Facebook अकाउंट की हर प्रॉब्लम 5 सेकंड में होगी Fix
उम्र की जांच और पैरेंटल कंट्रोल होंगे मजबूत
Meta उम्र की जांच के लिए ज्यादा सख्त तकनीक इस्तेमाल करने की तैयारी में है। पैरेंटल कंट्रोल को भी आसान बनाया जाएगा, ताकि माता-पिता बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर बेहतर नजर रख सकें। कंपनी बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी करेगी। नाबालिगों की पोस्ट पर लाइक और रिएक्शन की संख्या हटाने की योजना भी शामिल है। इसके अलावा कुछ ब्यूटी फिल्टर को सीमित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों पर सोशल मीडिया के दबाव को कम करना है।
READ MORE: Facebook और Instagram से यूजर्स नाराज, Meta को बड़ा झटका
Meta पर क्या आरोप लगे थे?
Meta पर आरोप लगाया गया था कि Facebook और Instagram में ऐसे फीचर्स बनाए गए, जो बच्चों और टीनएजर्स को ज्यादा समय तक प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करते हैं। Meta ने इन आरोपों से इनकार किया है। कंपनी ने कहा है कि टीनएजर्स के लिए सुरक्षित ऑनलाइन अनुभव उसकी प्राथमिकता है। कंपनी करीब 17.1 अरब डॉलर तक भुगतान कर सकती है, लेकिन उसने समझौते में किसी गलती या कानूनी जिम्मेदारी को स्वीकार नहीं किया है। इस समझौते को अभी अदालत की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है।
