Zoho के श्रीधर वेम्बु ने बताया कि अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की सफलता का असली कारण

‘भारतियों की अमेरिका में सफलता की क्या है असली वजह?’

6 mins read
219 views
February 4, 2026

Zoho Founder Sridhar Vembu: Zoho के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में भारतीय पेशेवरों की सफलता को लेकर चल रही आम धारणा को खारिज किया है। अक्सर कहा जाता है कि भारतीय ‘परफॉर्म या पेरिश’ की मानसिकता और कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से पश्चिमी कंपनियों में आगे बढ़ते हैं। वेम्बु ने इसे सही नहीं माना और कहा कि असली कारण भारतीयों की संगठन के प्रति लॉयल्टी और लंबे समय तक काम करने की आदत है।

Zoho के संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने बताया कि भारतीयों की अमेरिका में सफलता सिर्फ दबाव या प्रतिस्पर्धा की वजह से नहीं, बल्कि संगठन के प्रति लॉयल्टी, लंबे समय तक काम करना और इमिग्रेंट ड्राइव जैसी विशेषताओं की वजह से है।

संगठन के प्रति लॉयल्टी और लंबे समय तक टिकना

वेम्बु के अनुसार, भारतीय कर्मचारी अपने संगठनों के प्रति बहुत वफादार होते हैं। वे लंबे समय तक एक ही कंपनी में काम करते हैं, जबकि कई अन्य समूह जल्दी छोड़ देते हैं। इसी लॉयल्टी और लगातार काम करने की प्रवृत्ति के कारण उन्हें प्रमोशन मिलती है और भारतीय कई अमेरिकी कंपनियों में टॉप पदों पर पहुंच जाते हैं।

READ MORE: TikTok पर ट्रंप का फैसला, अमेरिकी निवेशकों को मिलेगा बड़ा मौका

इमिग्रेंट ड्राइव का योगदान

वेम्बु ने कहा कि यह केवल भारतीयों तक सीमित नहीं है। अमेरिका में हर नई प्रवासी समुदाय ने पहले से मौजूद लोगों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसे वह ‘इमिग्रेंट ड्राइव’ कहते हैं। भारतीयों की संगठन के प्रति लॉयल्टी और इस इमिग्रेंट ड्राइव का मेल ही अमेरिका में उनकी सफलता का असली कारण है।

सामाजिक सुरक्षा और परिवार की भूमिका

वेम्बु ने बताया कि भारत में विस्तारित परिवार और सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क लोगों को मानसिक सुरक्षा प्रदान करता है। इसी वजह से भारतीय कर्मचारी अपने संगठन को परिवार की तरह मानते हैं इसलिए अमेरिकी कंपनियों में We are one family का नारा सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि भारतीय कर्मचारियों की संस्कृति में यह वास्तविकता के करीब है।

READ MORE: SEC ने राज्य ट्रस्ट कंपनियों को कस्टोडियन के रूप में दी मंजूरी

आर्थिक और सामाजिक समर्थन

वेम्बु ने उदाहरण दिया कि वह एक स्कूल चलाते हैं, जिसमें 200 से अधिक बच्चे शामिल हैं, जो गरीब परिवार से आते हैं। वे कहते हैं कि केवल आर्थिक सहायता काफी नहीं है, जब सामाजिक और पारिवारिक आधार टूटता है, तो सुधार करना कठिन हो जाता है। यही कारण है कि वह उन विचारधाराओं का विरोध करते हैं, जो भारत में सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश करती हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AMD-Microsoft: 2027 में दस्तक दे सकता है अगली पीढ़ी का Xbox
Previous Story

AMD-Microsoft: 2027 में दस्तक दे सकता है अगली पीढ़ी का Xbox

TCL K70 Power और K70 हुए लॉन्च, देखें पूरे फीचर्स
Next Story

TCL K70 Power और K70 हुए लॉन्च, देखें पूरे फीचर्स

Latest from Business

माइक्रोसॉफ्ट में 70+ वालों की होगी छुट्टी

छटनी के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का सीनियर कर्मचारियों को ‘स्वैच्छिक विदाई’ का ऑफर

Microsoft voluntary exit program: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी Microsoft अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। 15,000 कर्मचारियों

Don't Miss