BONK.fun पर हैकरों का कब्जा, एक क्लिक में खाली होगा वॉलेट!

BONK.fun पर हैकरों का कब्जा, एक क्लिक में खाली होगा वॉलेट!

5 mins read
125 views
March 12, 2026

Solana Meme Coin: क्रिप्टो की दुनिया में एक और बड़ा झटका लगा है। Solana पर बनी मशहूर मीम कॉइन लॉन्चपैड BONK.fun को हैकरों ने निशाना बनाया है। हैकरों ने टीम का एक अकाउंट हाईजैक किया और वेबसाइट पर वॉलेट ड्रेनर लगा दिया।

BONK.fun ने अपने X पर लिखा है कि किसी बुरे इंसान ने हमारा डोमेन हैक कर लिया है, जब तक सब कुछ ठीक न हो जाए वेबसाइट से दूर रहो। टीम के ऑपरेटर Tom ने भी चेतावनी दी है कि bonk.fun डोमेन को बिल्कुल मत खोलो, हैकरों ने टीम अकाउंट हाईजैक करके डोमेन पर ड्रेनर लगा दिया है।

एक हैकर ने BONK.fun का डोमेन हाईजैक किया और वॉलेट ड्रेनर लगाकर यूजर्स को नुकसान पहुंचाया। यह पहली बार नहीं है, Aerodrome Finance और MetaMask स्कैम जैसी घटनाएं बता रही हैं कि क्रिप्टो यूजर्स को हमेशा सतर्क रहना होगा।

कौन लोग हुए असली नुकसान में?

Tom ने साफ किया है कि जो लोग पहले से BONK.fun इस्तेमाल कर रहे थे या टर्मिनल पर BONK.fun टोकन ट्रेड कर रहे थे वो सुरक्षित हैं। असली नुकसान उन लोगों को हुआ जिन्होंने हैक के दौरान उस नकली Terms of Service मैसेज पर साइन किया। बस उतना करते ही वॉलेट खाली होने का खतरा था।

READ MORE: Tether की BrainWhisperer टेक्नोलॉजी सुर्खियों में क्यों?, जानें खासियत

BONK.fun की कहानी क्या है?

BONK.fun 2025 में लॉन्च हुआ था। BONK कम्युनिटी और Raydium की मदद से बना यह प्लेटफॉर्म लोगों को बिना कोडिंग के मीम कॉइन लॉन्च करने की सुविधा देता था। शुरुआत में इसने जबरदस्त धमाका किया और Solana के लॉन्चपैड मार्केट का 84% हिस्सा अपने नाम कर लिया। Pump.fun जैसे बड़े खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया, लेकिन धीरे-धीरे लोगों की दिलचस्पी कम होती गई क्योंकि रिवॉर्ड मिलना मुश्किल हो गया।

2025 के अंत तक BONK.fun का मार्केट शेयर गिरकर सिर्फ 7% रह गया जबकि Pump.fun फिर से मजबूत हो गया। BONK.fun की कमाई 7,20,000 डॉलर से घटकर सिर्फ 84,000 डॉलर रह गई। यूजर्स वापस लाने के लिए 2026 की शुरुआत में फीस जीरो कर दी गई, जिससे थोड़े यूजर्स वापस आए।

READ MORE: Strategy को Bitcoin से 551 मिलियन डॉलर का फायदा

क्रिप्टो में फिशिंग अटैक बढ़ते जा रहे हैं

यह पहली घटना नहीं है। 2025 में Aerodrome Finance को भी फ्रंट-एंड हैक का शिकार होना पड़ा था। हैकरों ने यूजर्स को नकली वेबसाइट पर भेजकर उनके वॉलेट से पैसे उड़ा लिए। MetaMask के नाम पर भी नया स्कैम सामने आया है जहां नकली सिक्योरिटी अलर्ट दिखाकर लोगों को फंसाया जा रहा है। एक यूजर ने नकली MetaMask अपडेट लिंक पर क्लिक किया और 10 सेकंड में 50,000 डॉलर गंवा दिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर
Previous Story

AI के बढ़ते क्रेज के बीच Google ने Fiber कारोबार को किया री-स्ट्रक्चर

NVIDIA के सपोर्ट वाली कंपनी Nuro ने टोक्यो में शुरू किया ड्राइवरलेस कारों का टेस्ट
Next Story

NVIDIA के सपोर्ट वाली कंपनी Nuro ने टोक्यो में शुरू किया ड्राइवरलेस कारों का टेस्ट

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss