DeepSeek AI model: चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में अचानक हलचल तेज हो गई है। जिसका मुख्य कारण DeepSeek को बताया जा रहा है। डीपसेक ने नया कदम उठाते हुए अपना लेटेस्ट मॉडल लॉन्च किया है। इतनी ही नहीं इसबार कीमतों में भी भारी कटौती की है। जिससे पूरे बाजार का समीकरण बदल सा गया है। निवेशकों का भरोसा डगमगाने लगा है। कंपनी के इस आक्रामक तेवर का सीधा असर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों पर भी दिखा। Zhipu AI और MiniMax Group Inc के शेयरों में तेज गिरावट आई। हांगकांग ट्रेडिंग में Zhipu लगभग 3.4 प्रतिशत तक गिरा। वहीं मिनीमैक्स के शेयर करीब 10 प्रतिशत टूट गए। यह गिरावट केवल एक दिन की नहीं है। पिछले हफ्ते से ही दबाव बना हुआ है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, डीपसेक के V4 मॉडल और प्राइस कट से निवेशकों में चिंता, जानिए पूरा मामला।
नए मॉडल V4 ने क्यों बढ़ाई चिंता
डीपसेक ने अपना नया ओपन-सोर्स मॉडल V4 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल बंद स्रोत मॉडल्स के बराबर प्रदर्शन कर सकता है। खास बात यह है कि इसमें कम कंप्यूटिंग पावर लगती है। यानी कम लागत में बेहतर परफॉर्मेंस। बस यही बात निवेशकों के लिए चिंता का विषय बन गया है। क्योंकि इससे बाकी कंपनियों का बिजनेस मॉडल प्रभावित हो सकता है। केवल नया मॉडल ही नहीं, डीपसेक ने कीमतों में भी बड़ा खेल किया है। कंपनी ने अपने एपीआई सूट में इनपुट कैश की कीमत 90 प्रतिशत तक घटा दी है। यह कटौती तुरंत लागू कर दी गई है। इसके अलावा V4 मॉडल पर 75 प्रतिशत तक का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। लेकिन इसका असर लंबे समय तक रह सकता है।
READ MORE– Vivo X300 FE या X200 FE: कौन सा फोन बेहतर रहेगा
AI के क्षेत्र में प्राइस वॉर की शुरुआत
एआई के क्षेत्र में अब सबसे बड़ी लड़ाई कीमतों की हो गई है। कंपनियां ज्यादा से ज्यादा यूजर्स जोड़ना चाहती हैं। इसके लिए वे कीमतें कम कर रही हैं। इससे एक तरह की प्राइस वॉर की स्थिति बन रही है। जानकार कहते हैं यह मुकाबला आने वाले समय में और तेज होगी। जिसमें छोटे-छोटे निवेशकों के लिए टिकना मुश्किल हो सकता है। इस बीच एक और बड़ा नाम मैदान में उतर आया है। Tencent Holdings Ltd ने अपना पहला फ्लैगशिप एआई मॉडल Hy3 लॉन्च किया है। यह मॉडल एक पूर्व OpenAI रिसर्चर की देखरेख में तैयार किया गया है। इससे साफ है कि बड़ी टेक कंपनियां भी इस रेस में पूरी ताकत झोंक रही हैं।
READ MORE– DSLR और पावरबैंक दोनों की छुट्टी! iQOO के नए फोन में मिलेगा पहाड़ जैसी बैटरी
निवेशकों के लिए बढ़ती चुनौती
निवेशकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। एक तरफ नई तकनीक तेजी से आ रही है। दूसरी तरफ कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इससे शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हो गया है। खासकर एआई के क्षेत्र में। जानकारों की मानें है तो आने वाले महीनों में एआई इंडस्ट्री में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कीमतों में और गिरावट संभव है। साथ ही नई टेक्नोलॉजी भी तेजी से सामने आएगी। ऐसे में कंपनियों को इनोवेशन के साथ-साथ लागत और रणनीति पर भी ध्यान देना होगा।
DeepSeek के इस प्रयास के माध्यम से यह सिग्नल दे दिया है कि एआई केवल टेक्नोलॉजी नहीं कीमत, परफॉर्मेंस और स्केल की लड़ाई बन चुका है। जो इन तीनों को मैनेज कर चलेगा वही आगे टिक पाएगी।
