Google Summer Internship 2026 Registration Apply Online

Google के साथ काम करने का मौका, आप कर सकते आवेदन?

7 mins read
5 views
June 17, 2026

Google Jobs India: क्या आप पढ़ाई के साथ दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में काम करने का सपना देखते हैं? अगर हां, तो आपके लिए ताज़ा और बड़ी खबर है। Google Internship 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह मौका भविष्य की शानदार शुरुआत बन सकता है। Google ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर समर इंटर्नशिप 2027 की घोषणा की है। चयनित छात्रों को कंपनी के अनुभवी इंजीनियरों के साथ काम करने और वास्तविक प्रोजेक्ट्स पर अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।

Google Summer Internship Registration शुरू: क्या आप Apply कर सकते हैं? यहां जानें पूरी डिटेल

Google Internship 2027 में कौन कर सकता है आवेदन?

यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों के लिए है। जो छात्र अभी बैचलर, मास्टर्स या डुअल डिग्री में कंप्यूटर साइंस या संबंधित तकनीकी विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित कौशल होना जरूरी है:

  • डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिद्म की अच्छी समझ
  • डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम और मल्टी-थ्रेडिंग का अनुभव
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और डीबगिंग की जानकारी
  • मजबूत इंजीनियरिंग और समस्या समाधान क्षमता

इंटर्नशिप की अवधि और महत्वपूर्ण तारीखें

Google Internship 2027 की अवधि 10 से 12 सप्ताह होगी। यह कार्यक्रम मई या जून 2027 से शुरू होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जून 2026
  • कार्यस्थल: बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे
  • इंटर्नशिप अवधि: 10-12 सप्ताह
  • कार्यक्रम शुरू होने का समय: मई/जून 2027

छात्र अपनी पसंद की कार्यस्थल लोकेशन भी चुन सकते हैं।

READ MORE: AI ने बदली छात्रों की पसंद, CS या Civil किसमें है ज्यादा पैसे?

Google Internship 2027 के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार गूगल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के मुख्य चरण:

  • Google Careers सेक्शन खोलें
  • ‘Software Engineering Intern Summer 2027’ विकल्प चुनें
  • Apply बटन पर क्लिक करें
  • नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • अपना रिज्यूमे अपलोड करें
  • आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन जमा करें
  • रिज्यूमे अपलोड करते समय फाइल का आकार 2MB से कम होना चाहिए।

छात्रों के लिए क्यों खास है यह मौका?

Google Internship केवल एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं है। यह छात्रों को उद्योग के विशेषज्ञों के साथ काम करने और वैश्विक स्तर की कार्यशैली समझने का अवसर देती है। कई बार इंटर्नशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में फुल-टाइम नौकरी के अवसर भी मिल जाते हैं। यही वजह है कि हर साल लाखों छात्र इस कार्यक्रम का इंतजार करते हैं।

READ MORE: IIT-NIT छोड़ो, इन IIIT से भी मिलता है 1 करोड़ का पैकेज!

Google Internship 2027 तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ा अवसर है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 जून 2026 है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए ताकि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाया जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Pavel Durov Telegram Reliance BGP Hijacking India
Previous Story

क्या आपका Telegram भी नहीं चल रहा? जानें पूरा डिजिटल विवाद

us sandboxaq nvidia chipmaking materials 500 million
Next Story

US ने दिया बड़ा फंड, SandboxAQ बनाएगा नई चिप निर्माण सामग्री

Latest from Jobs

LinkedIn Personal Branding

LinkedIn पर Personal Branding कैसे बनाएं?

LinkedIn Personal Branding: LinkedIn अब सिर्फ नौकरी खोजने की जगह नहीं रही यह आपकी पेशेवर पहचान बनाने का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।

Don't Miss