Elon Musk ने X पर लॉन्च किया X Chat

Elon Musk ने X पर लॉन्च किया X Chat

4 mins read
956 views
November 3, 2025

Elon Musk: Tesla और SpaceX के CEO एलन मस्क ने X पर नया मैसेजिंग सिस्टम X Chat पर पेश किया है। मस्क ने इसे Bitcoin जैसी P2P एन्क्रिप्शन तकनीक वाला बताया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य है कि X Chat ‘किसी भी मैसेजिंग सिस्टम से सबसे सुरक्षित’ हो।

एलन मस्क का नया X Chat ऐप पूरी तरह एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग और ऑडियो/वीडियो कॉल की सुविधा के साथ है।

X Chat की खास बातें

एलन मस्क के अनुसार, X Chat में P2P आधारित एन्क्रिप्शन सिस्टम है जो Bitcoin की तरह काम करता है। इसमें विज्ञापन के हुक नहीं होंगे। मस्क का कहना है कि अन्य मैसेजिंग ऐप्स में ये हुक यूजर्स का डेटा इकट्ठा करते हैं और सुरक्षा के लिहाज से कमजोर पड़ते हैं।

X Chat पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड है। इसमें टेक्स्ट मैसेज, फाइल शेयरिंग और ऑडियो/वीडियो कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके लिए फोन नंबर की जरूरत नहीं होगी। इसमें vanishing messages जैसी फीचर्स भी उपलब्ध होंगी।

X Chat की उपलब्धता

  • X में इंटीग्रेटेड फीचर के रूप में
  • अलग स्टैंडअलोन ऐप के रूप में, जिसे मस्क ‘कुछ महीनों में’ लॉन्च करेंगे।

READ MORE:  Bitcoin अभी भी अस्थिर, बड़ी गिरावट… VIDEO में देखें Tom Lee की राय

विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया

मस्क ने सुरक्षा पर जोर दिया है लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि Bitcoin-style encryption सिर्फ मार्केटिंग टर्म हो सकती है। उन्हें लगता है कि X Chat की सुरक्षा Signal और WhatsApp जैसी ऐप्स के मुकाबले साबित करने के लिए स्वतंत्र ऑडिट और तकनीकी पारदर्शिता जरूरी है।

कंप्यूटर साइंस प्रोफेसर ने कहा कि यह ऐसा है जैसे हम रॉकेट को पानी पर चलाने का दावा करें क्योंकि NASA Hydrogen और Oxygen का इस्तेमाल करता है।

READ MORE: फ्रांस में आज पेश करेगा Bitcoin रिजर्व और Stablecoin बिल

एलन मस्क ने XChat की घोषणा जून में की थी। यह प्लेटफॉर्म Bitcoin डेवलपर Satoshi Nakamoto से प्रेरित है। पूरी लॉन्चिंग से पहले X ने अपने पुराने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग फीचर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था, ताकि नए फीचर को पूरी तरह तैयार किया जा सके।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

22 साल में ये युवा बने दुनिया के सबसे अरबपति?
Previous Story

22 साल में ये युवा बने दुनिया के सबसे अरबपति?

Berachain ने Balancer हैक के बाद यूजर्स की सुरक्षा के लिए नेटवर्क रोका
Next Story

Berachain ने Balancer हैक के बाद यूजर्स की सुरक्षा के लिए नेटवर्क रोका

Latest from News

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss