22 साल में ये युवा बने दुनिया के सबसे अरबपति?

22 साल में ये युवा बने दुनिया के सबसे अरबपति?

4 mins read
1K views
November 3, 2025

Youngest Billionaires : दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपतियों की लिस्ट में इस बार दो भारतीय मूल के नाम शामिल हैं। 22 साल के आदर्श हिरेमथ, सूर्या मिधा और ब्रेंडन फूडी हाई स्कूल के दोस्त हैं। ये तीनों मिलकर सैन फ्रांसिस्को स्थित स्टार्टअप Mercor के संस्थापक बने हैं। Mercor 30,000 से ज्यादा एक्सपर्ट्स को AI लैब्स से जोड़ता है, ताकि AI मॉडल्स को बेहतर और सटीक तरीके से ट्रेन किया जा सके।

Mercor के संस्थापक आदर्श हिरेमथ और सूर्या मिधा 22 साल में बने अरबपति, जानिए क्या है उनके स्टार्टअप की कहानी।

जुकरबर्ग से भी आगे निकलें तीनों दोस्त

पिछले हफ्ते Mercor ने Series C फंडिंग में 350 मिलियन डॉलर जुटाए हैं,  जिससे तीनों सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तीनों का इसमें लगभग 22% शेयर है। Mercor का मूल्य पिछली फंडिंग राउंड के मुकाबले 5 गुना बढ़कर 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इससे तीनों सबसे कम उम्र के अरबपति बन गए हैं जो जुकरबर्ग से भी कम उम्र में अरबपति बने थे।

बता दें कि Mercor में हिरेमथ CTO, सूर्या मिधा बोर्ड चेयरमैन और फूडी CEO हैं। नवीनतम फंडिंग राउंड का नेतृत्व Felicis ने किया था। इसमें Benchmark, General Catalyst और Robinhood Ventures ने हिस्सा लिया था।

READ MORE: Reliance और Meta ने मिलकर बनाई नई एंटरप्राइज AI कंपनी REIL

कब हुई Mercor की शुरुआत

Mercor की कहानी Harvard University के डॉरम रूम से जुड़ी है। हिरेमथ कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। उन्होंने मिधा और फूडी के साथ Mercor पर काम शुरू किया। करीब दो साल पढ़ाई के बाद हिरेमथ ने कॉलेज छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अगर मैं Mercor पर काम नहीं कर रहा होता तो अब तक कॉलेज से ग्रेजुएट हो रहा होता।

READ MORE: Nvidia 5 ट्रिलियन डॉलर के करीब, AI ने बढ़ाई रिकॉर्ड वैल्यू

2023 में स्थापित यह स्टार्टअप AI के भविष्य को आकार दे रहा है। Mercor उन एक्सपर्ट्स के जरिए AI मॉडल्स को प्रभावित करता है। कंपनी वर्तमान में इंजीनियरिंग, प्रशासन और ऑपरेशंस में भर्ती भी कर रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

XRP स्पॉट ETF लॉन्च! Ripple की जीत ने बढ़ाई उम्मीदें

Elon Musk ने X पर लॉन्च किया X Chat
Next Story

Elon Musk ने X पर लॉन्च किया X Chat

Latest from Business

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Plazza funding : बेंगलुरु स्थित क्विक मेडिसिन डिलीवरी स्टार्टअप Plazza हेल्थकेयर डिलीवरी के मॉडल को बदलने की तैयारी शूरू कर दी है। कंपनी करीब
Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss