Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स

5 mins read
8 views
Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स
February 17, 2026

Epstein Files Controversy: Bill Gates अब आगामी India AI Impact Summit में शामिल नहीं होंगे। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को पुष्टि की है कि इस कार्यक्रम के आधिकारिक कीनोट स्पीकरों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया है। यह फैसला उनके दिवंगत वित्तीय अपराधी जेफरी एपस्टीन से पुराने संबंधों को लेकर फिर से उठी बहस के बाद लिया गया है।

Kevin Oleary ने बिटकॉइन की 50% गिरावट को सामान्य उतार-चढ़ाव से अधिक बताया, जानें क्यों संस्थागत निवेशक अब सतर्क हो रहे हैं और बाजार में क्या बड़ा बदलाव हो रहा है।

सूत्रों ने बताया कि तथाकथित Epstein Files को लेकर सार्वजनिक चर्चा तेज होने के बाद सरकार ने गेट्स के निमंत्रण की समीक्षा की। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ‘पीड़ितों के साथ खड़े होने’ के संदेश को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इसी साल United States Department of Justice द्वारा जारी दस्तावेजों में गेट्स का नाम सामने आया था।

READ MORE: Bill Gates की ये 5 आदतें अपनाएं, हमेशा होंगे सफल

Epstein से जुड़ाव पर गेट्स की सफाई

जनवरी में सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों में कई हाई प्रोफाइल व्यक्तियों का उल्लेख है। एक दस्तावेज में Epstein ने गेट्स के निजी जीवन को लेकर दावे किए थे। हालांकि, जारी मटेरियल में गेट्स के खिलाफ किसी आपराधिक गलत काम का सबूत नहीं मिला है। पिछले सप्ताह में दिए एक इंटरव्यू में गेट्स ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने उनके साथ जितना भी समय बिताया, उस पर मुझे अफसोस है और मैं माफी मांगता हूं। गेट्स पहले भी एप्सटीन से मुलाकात को अपने निर्णय की गंभीर गलती बता चुके हैं।

READ MORE: Bill Gates की ये भविष्यवाणियां हो रही सच, इंसान रोज कर रहा यूज

Epstein मामला अब भी चर्चा में

जेफ्री एप्सटीन, जो एक दोषी था, 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या कर लिया था। उस समय वह संघीय एडल्ट ट्रैफिकिंग आरोपों में मुकदमे का इंतजार कर रहा था। यह मामला आज भी वैश्विक स्तर पर चर्चा में रहता है और समय-समय पर कोर्ट के पुराने दस्तावेज सार्वजनिक होने से विवाद फिर सुर्खियों में आ जाता है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

TikTok और Apple Music मिलकर ला रहा है कमाल का फीचर…जानें खासियत

Infosys और Anthropic ने एंटरप्राइज AI के लिए की साझेदारी
Next Story

अब Infosys और Anthropic मिलकर बनाएंगे स्मार्ट AI एजेंट

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss