TikTok और Apple Music मिलकर ला रहा है कमाल का फीचर…जानें खासियत

6 mins read
297 views
February 17, 2026

TikTok-Apple latest Feature: शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok अब सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं रहना चाहता, बल्कि म्यूज़िक सुनने और साझा करने का एक बड़ा डिजिटल स्पेस बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी रणनीति के तहत कंपनी ने Apple Music के साथ मिलकर नए Listening Party फीचर्स की टेस्टिंग शुरू की है, जिनसे यूज़र्स का म्यूज़िक अनुभव अधिक इंटरैक्टिव हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग फीचर के बारे में।

अब TikTok पर म्यूज़िक सुनने का बदलनेवाला है तरीका…Apple Music इंटीग्रेशन से गाने सीधे प्ले। जानिए और बहुत सारे खासियत विस्तार से।

ऐप छोड़े बिना सुनें पूरा गाना

इस नई पहल के तहत यूज़र्स को TikTok पर दिखने वाले गानों को सीधे वहीं पूरा सुनने का विकल्प दिया जा सकता है। अभी तक यूज़र्स को गाना पूरा सुनने के लिए अलग ऐप खोलना पड़ता था। लेकिन यह फीचर उस प्रक्रिया को आसान बना सकता है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए Apple Music का सक्रिय सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा।

READ MORE:  अब फोन खोया तो भी डेटा सुरक्षित, Android और iPhone दोनों में आया फीचर

Music Kit के से तकनीकी इंटीग्रेशन

इस सुविधा को संभव बनाने में Apple के Music Kit फ्रेमवर्क की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। यह तकनीक दूसरी ऐप्स को Apple Music की लाइब्रेरी और प्लेबैक सिस्टम से जोड़ने की अनुमति देती है। जिससे म्यूज़िक स्ट्रीमिंग का अनुभव सहज बनता है।

कलाकारों और इंडस्ट्री के लिए फायदे

वहीं गानों की लाइसेंसिंग और रॉयल्टी की जिम्मेदारी Apple Music के पास ही रहेगी। यानी कलाकारों और म्यूज़िक कंपनियों के भुगतान की प्रक्रिया पहले की तरह सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगी। जबकि TikTok केवल प्लेबैक का प्लेटफॉर्म बनेगा।

READ MORE: भारत में X.com अचानक हुआ ठप, जानें क्या है कारण

Listening Party से सामूहिक म्यूज़िक

दोनों कंपनियां Listening Party नाम के फीचर पर काम कर रही है। इसके जरिए यूज़र्स एक साथ ऑनलाइन जुड़कर गाने सुन सकेंगे। यह कॉन्सेप्ट पुराने सोशल म्यूज़िक प्लेटफॉर्म Turntable.fm की याद दिलाता है। फिलहाल टेस्टिंग स्टेज में है। अभी सीमित यूजर्स पर अप्लाई कर परख रही है। बाद में वृहत स्तर पर जारी हो सकता है।

पहले से मजबूत है दोनों का सहयोग

Apple और TikTok पिछले कुछ वर्षों से म्यूज़िक इंटीग्रेशन को लेकर लगातार सहयोग कर रहे हैं। पहले यूज़र्स को TikTok से गाने सीधे Apple Music लाइब्रेरी में सेव करने और बाद में गाने शेयर करने जैसी सुविधाएं भी दी जा चुकी हैं। नए फीचर्स उसी साझेदारी का अगला स्टेप माना जा रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

बिटकॉइन की गिरावट पर Kevin O’Leary की चेतावनी

Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स
Next Story

Epstein Controversy के चलते India AI Summit से हटे बिल गेट्स

Latest from News

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO में 8.2M डॉलर की सेंध, BNB Chain का सुरक्षा बग बेनकाब

Crypto DAO exploit ने BNB Chain की सुरक्षा पर फिर खड़े किए सवाल, जानें कैसे बिना जीरो डे या प्राइवेट की चोरी के करोड़ों डॉलर की सेंध लगी। Blockchain Security: क्या करोड़ों डॉलर की क्रिप्टो चोरी के लिए किसी बेहद खतरनाक हैकर या नई तकनीक की जरूरत होती है? Crypto DAO Exploit ने इसका जवाब चौंकाने वाले तरीके से दिया। 28 जुलाई 2026 को BNB Chain पर Crypto DAO से जुड़े Pro Token में हमला हुआ और करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT एक हमलावर वॉलेट में पहुंच गया।  साइबर सिक्योरिटी फर्म Blockaid ने इस सक्रिय हमले की जानकारी दी। हमलावर ने किसी नए जीरो डे या चोरी की गई प्राइवेट की का सहारा नहीं लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ऐसी वॉल्ट फंक्शन खुली थी, जिसे कोई भी व्यक्ति कॉल कर सकता था। यही Access-Control की कमी हमले की सबसे बड़ी वजह बनी।  Crypto DAO Exploit में कैसे हुआ हमला?  हमले के बाद करीब 8.2 मिलियन डॉलर का USDT exploiter wallet 0x427671b2C8e91034A91FE698F9B7259b2345F45D में ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा तीन जुड़े रिसीविंग एड्रेस में भी रकम पहुंची। इन तीन पतों पर करीब 2.68 मिलियन डॉलर, 2.69 मिलियन डॉलर और 2.78 मिलियन डॉलर की रकम रखी गई। DeFiLlama ने भी इस घटना को उसी दिन Protocol Logic (Solidity)
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss