Coca-Cola और Walmart के CEO छोड़ रहे पद, AI बनी बड़ी वजह

Coca-Cola और Walmart के CEO छोड़ रहे पद, AI बनी बड़ी वजह

6 mins read
71 views
March 27, 2026

Artificial Intelligence Jobs: आज AI सिर्फ मशीनों या काम को ऑटोमेट करने तक सीमित नहीं रह गया है। अब यह दुनिया की बड़ी कंपनियों के सबसे ऊंचे फैसलों तक को प्रभावित कर रहा है। खास बात यह है कि कुछ बड़े CEO खुद यह मान रहे हैं कि AI के आने वाले दौर को देखते हुए वे अपने पद से हटने का फैसला कर रहे हैं। Coca-Cola के Ceo जेम्स क्विंसी ने कहा है कि उनका पद छोड़ने का फैसला कंपनी के नए दौर में प्रवेश के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा है कि मेरा काम यह भी है कि मैं सोचूं कि आगे की ग्रोथ के लिए सबसे सही टीम कौन होगी। उन्होंने अगे कहा है कि मैंने यह निष्कर्ष निकाला है कि अब समय आ गया है कि अगले विकास चरण के लिए किसी और को जिम्मेदारी दी जाए।”

AI का असर अब कंपनियों की लीडरशिप तक पहुंच गया है, Coca-Cola और Walmart के पूर्व CEO ने माना कि AI बदलावों के कारण उन्होंने अपने पद छोड़ने का फैसला लिया।

जेम्स क्विंसी 2017 से कंपनी का लीडरशिप कर रहे हैं और अब उनकी जगह COO हेनरिक ब्राउन लेंगे। उन्होंने यह भी माना कि कंपनी अब AI बेस्ड बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा है कि AI और जन-AI से पहले हमने काफी प्रगति की थी, लेकिन अब एक बहुत बड़ा बदलाव आने वाला है।

READ MORE: अब Apple भारत की फैक्ट्रियों में चलाएगा टेक्नोलॉजी की क्लास

Walmart CEO का भी ऐसा ही नजरिया

Walmart के पूर्व CEO डगलस मैकमिलन ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि AI के बढ़ते असर ने उन्हें अपने पद से हटने का फैसला लेने में मदद की है। उन्होंने कहा कि AI के साथ जो कुछ हो रहा है उसके संबंध में मैं यह बड़ा बदलाव शुरू तो कर सकता था, लेकिन इसे पूरा नहीं कर पाऊंगा। मैकमिलन ने बताया कि आने वाला समय इतना तेज बदलाव लेकर आएगा कि इसे संभालना एक ही नेतृत्व के लिए मुश्किल होगा। उन्होंने आगे कहा है कि करीब एक साल पहले मुझे महसूस होने लगा था कि एजेंटिक कॉमर्स और AI आधारित शॉपिंग का भविष्य साफ है।

READ MORE: Tether की BrainWhisperer टेक्नोलॉजी सुर्खियों में क्यों?, जानें खासियत

AI से बदल रहा है बिजनेस का तरीका

इन दोनों बड़े नेताओं द्वारा लिए गए निर्णयों से यह स्पष्ट हो जाता है कि AI अब सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं रह गई है, बल्कि यह कंपनियों की सोच और रणनीतियों को बदल रहा है। कंपनियां अब तेजी से बदलाव, नए सिस्टम और AI बेस्ड कामकाज की ओर बढ़ रही हैं। Walmart पहले से ही अपने ऑपरेशंस में AI का इस्तेमाल बढ़ा रहा है। मैकमिलन के मुताबिक, कंपनी आगे भी AI का इस्तेमाल बढ़ाएगी, नए इनोवेशन जोड़ेगी और पूरे सिस्टम को धीरे-धीरे AI के हिसाब से बदल देगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT के Ads मॉडल ने किया धमाल! 2 महीने में 100 मिलियन डॉलर की कमाई
Previous Story

ChatGPT के Ads मॉडल ने किया धमाल! 2 महीने में 100 मिलियन डॉलर की कमाई

क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?
Next Story

क्या अब Tesla लाएगी फैमिली के लिए 3-रो SUV?

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss