apple

Apple का झटका: iTunes Wish List फीचर हटेगा, सेव्ड लिस्ट बचाने का आखिरी मौका

5 mins read
145 views
February 12, 2026

Apple iTunes removal: Apple एक और बड़े बदलाव की तैयारी में है। यह उन यूजर्स को सीधे प्रभावित करेगा जो फिल्मों और टीवी शोज़ को बाद में देखने के लिए सेव करके रखते हैं। जी हां, कंपनी जल्द ही iTunes Wish List फीचर को बंद करने जा रही है। इसके लिए यूजर्स को अलर्ट भी भेज दिया गया है। ध्यान देनेवाली बात यह है कि अगर समय रहते अपनी लिस्ट को नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट नहीं किया गया, तो सेव किया गया कंटेंट हमेशा के लिए गायब हो सकता है। ऐसे में Apple यूजर्स के लिए यह खबर काफी अहम मानी जा रही है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर कैसे सेव कंटेंट को बचाया जाए।

iTunes Wish List हटाने की तैयारी में Apple, प्रभावित यूजर्स को ईमेल भेजकर डेटा माइग्रेट करने की जानकारी दी गई है। जानिए पूरी प्रक्रिया।

मनोरंजन के बदलते दौर का असर

पिछले कुछ वर्षों में Apple ने Streaming सेवाओं की ओर ज्यादा केंद्रित किया है। Apple Music और Apple TV ऐप अब कंटेंट देखने और सुनने के मुख्य प्लेटफॉर्म बन चुके हैं। जिसके कारण iTunes का महत्व धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। ऐसे में पुराने फीचर्स को हटाना कंपनी की अपनी योजनाओं का हिस्सा माना जा रहा है।

READ MORE- Search में दिख रही निजी जानकारी? Google अब करेगा तुरंत मदद

यूजर्स को पहले ही दे दी गई सूचना

कंपनी ने उन ग्राहकों को ईमेल भेजकर इस बदलाव की जानकारी दी है, जिनकी Wish List में अभी भी कंटेंट सेव है। Apple ने साफ किया है कि यह फीचर जल्द ही पूरी तरह बंद हो जाएगा और बाद में इसे एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

READ MORE-  दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो से बाहर निकल रहे लोग

डेटा सुरक्षित रखने के लिए विकल्प

यूजर्स की सुविधा के लिए Apple ने एक आसान तरीका भी बताया है। ईमेल में भेजी गई PDF में उन फिल्मों और शोज़ की सूची और लिंक दिए गए हैं, जिन्हें सीधे Apple TV ऐप की Watchlist में जोड़ा जा सकता है। ऐसा करने पर ये टाइटल भविष्य में आसानी से देखे जा सकेंगे।

कुल मिलाकर यूजर्स के लिए आखिरी मौका है। फीचर बंद होने के बाद पुरानी सूची उपलब्ध नहीं रहेगी। इसलिए जिन यूजर्स के पास अभी भी सेव्ड टाइटल हैं, उनके लिए समय रहते उन्हें नए प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करना बेहतर रहेगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

फरवरी में PS Plus में Spider-Man 2 का धमाका
Previous Story

फरवरी में PS Plus में Spider-Man 2 का धमाका

chatgpt
Next Story

ChatGPT ने लॉन्च किया फुलस्क्रीन रिपोर्ट व्यू, रिसर्चर के लिए फायदेमंद

Latest from Latest news

Don't Miss