Oppo Tablet Launch: Oppo 21 अप्रैल को चीन में बड़ा लॉन्च इवेंट करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने दो नए टैबलेट Oppo Pad 5 Pro और Oppo Pad Mini पेश करेगी। दोनों डिवाइस अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। एक तरफ जहां Pad 5 Pro हाई एंड यूजर्स के लिए है। वहीं, Pad Mini छोटे और हल्के टैबलेट पसंद करने वालों के लिए तैयार किया गया है।
21 अप्रैल को चीन में Oppo का बड़ा इवेंट, Pad 5 Pro और Pad Mini लॉन्च होंगे। जानिए दोनों टैबलेट के फीचर्स, बैटरी और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी।
Oppo Pad 5 Pro में मिलेगा बड़ा स्क्रीन और दमदार परफॉर्मेंस
Oppo Pad 5 Pro कंपनी का फ्लैगशिप टैबलेट है, जिसमें 13.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 3.4K रेजोल्यूशन के साथ आता है, जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव शानदार हो जाता है। साथ ही इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। इस टैबलेट की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद तेज बनाता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 20 घंटे तक वीडियो चला सकती है। इसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का डिजाइन काफी स्लिम है, इसकी मोटाई सिर्फ 5.94mm है और वजन 672 ग्राम है। इसमें Hi-Fi ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है और आप इसे फ्लोटिंग कीबोर्ड के साथ जोड़कर काम भी कर सकते हैं।
READ MORE: OPPO India का नया Service Center 3.0 Pro लॉन्च
Oppo Pad Mini कैसा है डिसप्ले?
Oppo Pad Mini उन लोगों के लिए है, जो हल्का और पोर्टेबल टैबलेट चाहते हैं। इसमें 8.8 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका वजन सिर्फ 279 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो अच्छी स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देता है। बैटरी 8,000mAh की है, जो लगभग 19.5 घंटे वीडियो देखने और 22.7 घंटे पढ़ने का समय दे सकती है। इसका एक खास Soft Light वर्जन भी आएगा, जिसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग होगी, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा।
RAM, स्टोरेज और कलर ऑप्शन
दोनों टैबलेट्स में 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा Pad 5 Pro में 16GB + 512GB का प्रीमियम वेरिएंट भी मिलेगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो Pad 5 Pro डॉन गोल्ड, मोका ब्राउन और मोनेट पर्पल रंगों में आएगा। वहीं, Pad Mini मिंट ग्रीन, मोनेट पर्पल और स्पेस ग्रे में उपलब्ध होगा।
READ MORE: ग्लोबल मार्केट में Oppo की एंट्री, Find X9s और Ultra से बढ़ेगी टक्कर
21 अप्रैल के इवेंट में और क्या होगा लॉन्च?
Oppo इस इवेंट में सिर्फ टैबलेट ही नहीं, बल्कि Oppo Enco Clip 2 और Oppo Watch X3 Mini भी लॉन्च करेगी। Oppo इस लॉन्च के जरिए हर तरह के यूजर्स को टारगेट कर रहा है। Pad 5 Pro जहां बड़े डिस्प्ले और पावरफुल फीचर्स के साथ आता है, वहीं Pad Mini छोटा होने के बावजूद मजबूत परफॉर्मेंस देता है।
