AI Job Layoffs: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभाव को लेकर आजकल चर्चाएं बहुत तेज है। कई कंपनियां इसे अपना चुकी है तो कई अपनाने की प्रक्रिया में। इसी बीच layoffs को लेकर भी नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कई कंपनियां नौकरी कटौती की वजह एआई को बता रही हैं। लेकिन एक Reddit पोस्ट ने इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Reddit पर वायरल पोस्ट ने AI के नाम पर होने वाली layoffs पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कंपनियां असली वजह छिपा रही हैं? जानिए पूरी कहानी।
कर्मचारियों को दिया गया एआई वाला तर्क
दरअसल, एक पोस्ट के अनुसार कंपनी में हाल ही में कई कर्मचारियों की छंटनी हुई। इसमें QA Automation टीम, डेवलपर्स और बिजनेस स्टाफ शामिल थे। कर्मचारियों को बताया गया कि एआई की मदद से कम लोगों में ज्यादा काम हो सकता है। इसलिए अब बड़ी टीम की जरूरत नहीं है। इस बयान के बाद कर्मचारियों के बीच डर और असुरक्षा बढ़ गई।
बाद में सामने आई दूसरी कहानी
कुछ दिनों बाद कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग हुई। यहां अधिकारियों ने एक और बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगले महीने कंपनी का एक बड़ा क्लाइंट बिजनेस छोड़ रहा है। मैनेजमेंट ने यह भी कहा कि नए क्लाइंट लाने की तैयारी चल रही है। लेकिन इस खुलासे ने कर्मचारियों को सोचने पर मजबूर कर दिया। रेडिट यूज़र ने दावा किया कि जिन लोगों को निकाला गया, वे उसी बड़े क्लाइंट से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे। इससे कर्मचारियों को शक हुआ कि असली वजह एआई नहीं, बल्कि बिजनेस लॉस था।
READ MORE- 15,000 कर्मचारियों पर संकट, IT सेक्टर में फिर छंटनी की लहर
कंपनियां क्यों ले रही हैं एआई का सहारा?
आज कई कंपनियां एआई को भविष्य की रणनीति की तरह पेश कर रही हैं। इससे निवेशकों पर सकारात्मक असर पड़ता है। कंपनी आधुनिक और टेक-फोकस्ड दिखाई देती है। लेकिन कई बार अंदरूनी वजह रिवेन्यू लॉस या क्लाइंट लॉस भी हो सकती है। ऐसे में एआई एक मजबूत हथियार बन जाता है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में टेक सेक्टर में बड़े पैमाने पर लेऑफ हुए हैं। कई कंपनियां एआई और ऑटोमेशन का हवाला देकर छंटनी किए हैँ।
READ MORE- AI का असर गहरा! Coinbase ने 700 कर्मचारियों को हटाने का किया ऐलान
सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस
यह Reddit पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग मानते हैं कि एआई वाकई नौकरियां कम कर रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कंपनियां एआई का नाम लेकर अपनी बिजनेस समस्याएं छिपा रही हैं। पोस्ट लिखने वाले कर्मचारी ने कहा कि वह एआई की क्षमता पर सवाल नहीं उठा रहा। लेकिन इस घटना ने उसकी सोच बदल दी। उसने कर्मचारियों को सलाह दी कि लेऑफ की असली वजह को समझने की कोशिश करनी चाहिए।
