Samsung का China से Exit, TV और होम अप्लायंस हटाए

Samsung का China से Exit, TV और होम अप्लायंस हटाए

5 mins read
4 views
May 8, 2026

Samsung TV Home Appliances: दक्षिण कोरिया की टेक कंपनी Samsung Electronics ने चीन में अपने TV और होम अप्लायंस बिजनेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कंपनी अब चीन में कुछ कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की बिक्री बंद करने जा रही है। यह कदम Samsung TV Appliances China Withdrawal और Samsung China Manufacturing exit के रूप में चर्चा में है।

Samsung ने कहा कि चीन के बाजार में घरेलू ब्रांड्स से कड़ी कॉम्पिटिशन और तेजी से बदलते कारोबारी माहौल के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी के अनुसार, इस बदलाव का असर मुख्य रूप से TV, वॉशिंग मशीन और रेफ़्रिजरेटर जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री पर पड़ेगा। हालांकि, Samsung ने साफ किया है कि चीन के सूझोऊ (Suzhou) शहर में स्थित होम अप्लायंस फैक्ट्री का उत्पादन जारी रहेगा। इसके अलावा, कंपनी चीन में स्मार्टफोन (Smartphones) और कंप्यूटर चिप्स (Computer Chips) की बिक्री भी जारी रखेगी।

Samsung ने China से TV और होम अप्लायंस हटाने का फैसला किया, जानें इस बड़े बदलाव की पूरी वजह

READ MORE: iPhone या Samsung कौन सा फोन लें? जानिए 4 बड़े कारण

चीनी कंपनियों से बढ़ी चुनौती

पिछले कुछ सालों में चीन के Consumer Electronics बाजार में स्थानीय कंपनियों की पकड़ काफी मजबूत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी ब्रांड्स का TV बाजार में 90% से ज्यादा हिस्सा है, जबकि होम अप्लायंस सेक्टर में उनकी हिस्सेदारी 60% से अधिक पहुंच चुकी है।

इसी वजह से Samsung की मार्केट शेयर लगातार घटती गई। अप्रैल की शुरुआत तक चीन के ऑफलाइन मार्केट में Samsung की हिस्सेदारी Color TV में सिर्फ 3.62%, Refrigerators में 0.41% और Washing Machines में 0.38% रह गई थी।

कंपनी को हुआ बड़ा नुकसान

Samsung के TV और होम अप्लायंस डिवीजन को पिछले साल करीब 200 अरब Won यानी लगभग 138.4 मिलियन डॉलर का Operating Loss हुआ। हालांकि, कंपनी का चिप का कारोबार अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, खासकर AI Demand की वजह से Revenue में बढ़ोतरी देखी गई है।

READ MORE: Apple का बड़ा प्लान! Intel और Samsung से शुरुआती बातचीत

भारत पर भी रह सकती है नजर

Samsung Production Shift China India को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि चीन में कारोबार घटाने के बाद Samsung भारत जैसे बाजारों पर ज्यादा फोकस कर सकता है। वहीं Samsung China trade war 2026 और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी इस फैसले की बड़ी वजह माना जा रहा है। फिलहाल, कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों और बिजनेस पार्टनर्स पर कम से कम असर पड़े, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

AI बना बहाना? वायरल Reddit पोस्ट ने Corporate Layoffs की खोली पोल!

Latest from Gadgets

Don't Miss