india-crime-rate-falls-cybercrime-1-lakh-sbi-report

SBI का खुलासा: 1 लाख के पार साइबर अपराध, सरकार की बढ़ी चिंता

8 mins read
1 views
June 8, 2026

India Crime Rate: क्या भारत में अपराध कम हो रहे हैं? ताज़ा SBI रिपोर्ट यही संकेत देती है। देश में कुल दर्ज अपराधों में गिरावट आई है, लेकिन दूसरी तरफ साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल भुगतान, CCTV निगरानी और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की वजह से पारंपरिक अपराध कम हुए हैं, जबकि ऑनलाइन ठगी और साइबर हमले नई चुनौती बनकर उभरे हैं। देशभर में 2024 के दौरान 58.86 लाख संज्ञेय अपराध दर्ज हुए। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 6 फीसदी कम है। इसी दौरान अपराध दर भी 448.3 से घटकर 418.9 प्रति लाख आबादी रह गई।

देश में CCTV, UPI और डिजिटल निगरानी का असर दिख रहा है। अपराध दर घटी है, लेकिन साइबर अपराध के बढ़ते मामले नई चिंता बनकर सामने आंए।

साइबर क्राइम बना नई चुनौती

SBI की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में साइबर अपराध के मामलों की संख्या 1 लाख से अधिक पहुंच सकती है। डिजिटल लेनदेन बढ़ने के साथ अपराधियों ने भी नए तरीके तलाश लिए हैं। ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी लिंक, डेटा चोरी और डिजिटल ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले वर्षों में साइबर सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन सकती है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ राहुल मेहरा कहते हैं, अपराधी अब सड़क पर नहीं, स्क्रीन के पीछे छिपे हैं इसलिए लोगों को डिजिटल जागरूकता बढ़ानी होगी।

CCTV और डिजिटल निगरानी का दिखा असर

रिपोर्ट में बताया गया है कि CCTV कैमरों और डिजिटल निगरानी ने अपराध कम करने में अहम भूमिका निभाई है। देश के 100 स्मार्ट शहरों में अब Integrated Command and Control Centres पूरी तरह काम कर रहे हैं। इन शहरों में 84,000 से ज्यादा CCTV कैमरे, 1,884 इमरजेंसी कॉल बॉक्स और 3,000 पब्लिक एड्रेस सिस्टम स्थापित किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जिन इलाकों में ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं, वहां अपराध में हल्की गिरावट दर्ज हुई। UPI, FASTag और डिजिटल ट्रैकिंग जैसे सिस्टम अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना बढ़ाते हैं।

READ MORE: Crypto फर्मों के लिए लागू हुए नए साइबर सुरक्षा नियम

महिलाओं के खिलाफ अपराध में मामूली कमी

एक राहत भरी खबर यह भी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में हल्की गिरावट आई है। 2023 में 4.48 लाख मामले दर्ज हुए थे, जो 2024 में घटकर 4.41 लाख रह गए। यानी करीब 1.5 फीसदी की कमी दर्ज की गई। हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि घरेलू हिंसा अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है। NCRB के अनुसार 1.20 लाख से ज्यादा मामले पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता से जुड़े थे। एक सामाजिक शोधकर्ता का कहना है, महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ कानून व्यवस्था का विषय नहीं है। इसका सीधा असर रोजगार और आर्थिक भागीदारी पर भी पड़ता है।

अपराध घटने से अर्थव्यवस्था को फायदा

रिपोर्ट में अपराध और आर्थिक विकास के बीच भी सीधा संबंध बताया गया है। SBI के अनुसार अपराध दर में 1 फीसदी की कमी आने पर देश की वास्तविक GDP वृद्धि में लगभग 0.11 फीसदी का सकारात्मक असर पड़ सकता है। कम अपराध निवेश को बढ़ावा देते हैं, कारोबार को सुरक्षित बनाते हैं और आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाते हैं।

READ MORE: 35,000 यूजर्स पर साइबर वार, AI बना हैकर्स का नया हथियार

भारत में पारंपरिक अपराधों में गिरावट एक सकारात्मक संकेत है। CCTV, डिजिटल भुगतान और स्मार्ट निगरानी व्यवस्था इसका बड़ा कारण बन रहे हैं। लेकिन साइबर क्राइम की बढ़ती रफ्तार नई चुनौती बनकर सामने आई है। आने वाले समय में सरकार और नागरिकों दोनों को डिजिटल सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Karuppu-on-OTT
Previous Story

फैंस के लिए खुशखबरी, सूर्या की Karuppu OTT पर रिलीज

Latest from Cybersecurity

Don't Miss