Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025: AI से होगी महाकुंभ की निगरानी, देखें पूरी डिटेल्स

5 mins read
1.6K views
December 3, 2024

महाकुंभ 2025 के मद्देनजर करीब 1650 नए सीसीटीवी कैमरे, 24 एपीएनआर कैमरे, 40 वीएमसीडी, 100 स्मार्ट पार्किंग, एआई कंपोनेंट लगाए जा रहे हैं।

Mahakumbh 2025: मानव समागम महाकुंभ 2025 में 45 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसको लेकर महाकुंभ के आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है। सीएम योगी के मार्गदर्शन और निर्देशन में यूपी सरकार और प्रयागराज मेला प्राधिकरण अपनी पूरी तैयारियां कर रहा है। इसका उदाहरण महाकुंभ मेले के सफल आयोजन और संचालन के लिए ICC सेंटर का उच्चीकरण है। ICC सेंटर का निर्माण कुंभ 2019 में हुआ था, लेकिन महाकुंभ 2025 को इसे और भी भव्य और विशाल बनाने के कारण अपग्रेड किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज दौरे के दौरान इसका निरीक्षण किया था और अपग्रेड कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए थे।

क्या है ICCC

कुंभ 2019 के सफल आयोजन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, ICCC का निर्माण किया गया था, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रयागराज मेला प्राधिकरण और प्रयागराज स्मार्ट सिटी, AI, chatbots, live surveillance, CCTV और Cameras की मदद से ICC सेंटर के जरिए मेले का संचालन करते हैं। ऐसे में ICC सेंटर को अपग्रेड किया जा रहा है क्योंकि महाकुंभ 2025 का आयोजन पिछले सभी कुंभ, महाकुंभ मेलों से कहीं ज्यादा भव्य और बड़ा होने वाला है।

AI से की जाएगी निगरानी

प्रयागराज स्मार्ट सिटी और मेला प्राधिकरण देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की मदद से ICC सेंटर को अपग्रेड करने का काम करवा रहा है। महाकुंभ 2025 में 1650 नए CCTV कैमरे, 24 APNR कैमरे, 40 VMCD, 100 स्मार्ट पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और वाहन गणना के लिए 268 और 240 AI कंपोनेंट लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा शिकायत निवारण के लिए कॉल सेंटर में 20 सीटें बढ़ाई जा रही हैं। महाकुंभ 2025 में ICC सेंटर मेला, MCR सेंटर, Arail और झूंसी व्यूइंग सेंटर से पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया जाएगा। 9 रेलवे स्टेशनों पर AI नियंत्रित CCTV कैमरों की मदद से भीड़ प्रबंधन और निगरानी की जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Airtel new plan
Previous Story

Airtel लाया 100 रुपये से भी कम वाला प्लान, मिलेगा इतना सबकुछ

Office Meeting tips
Next Story

ऑफिस मीटिंग में ये गलतियां खराब कर सकती है आपकी इमेज

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss