Airtel new plan

Airtel लाया 100 रुपये से भी कम वाला प्लान, मिलेगा इतना सबकुछ

4 mins read
1.7K views
December 3, 2024

Airtel अपने यूजर्स को खुश करने के लिए 100 रुपये से भी कम वाला प्लान लेकर आया है, जिसमें यूजर्स को बहुत कुछ मिलेगा।

Airtel New Plan: Airtel ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कई शानदार प्लान लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स के चेहरे पर खुशी आ गई है। दरअसल, Airtel का ऐसा ही एक प्लान 100 रुपये से कम में आता है, जिसमें यूजर्स को इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। बता दें कि जुलाई में मोबाइल रिचार्ज प्लान महंगे होने के बाद से Jio, Airtel, Vodafone और Idea के यूजर्स बड़ी संख्या में अपने नंबर बंद कर रहे हैं या फिर उन्हें BSNL में पोर्ट करा रहे हैं। कई यूजर्स ने महंगे रिचार्ज प्लान की वजह से Airtel का साथ भी छोड़ दिया है।

यूजर्स को जोड़े रखने के लिए लॉन्च किया ये प्लान

Airtel ने अपने यूजर्स को बनाए रखने के लिए ही ये रिचार्ज प्लान रखा है, जिसके लिए यूजर को सिर्फ 99 रुपये खर्च करने होंगे। Airtel के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट ऑफर किया जाता है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ 2 दिन की वैलिडिटी ही मिलेगी। कंपनी ने यूजर्स के लिए FUP लिमिट भी सेट की है।

इस प्लान में यूजर्स को रोजाना इस्तेमाल करने के लिए 20GB इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान का फायदा पहले से चल रहे किसी प्लान के साथ भी उठाया जा सकता है। जैसे की अगर आपके नंबर पर पहले से ही कोई प्लान एक्टिव है तो आप इस प्लान को चुन सकते हैं। Airtel ने इस प्लान को इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर ही लॉन्च किया है।

JIO भी इस लिस्ट में शामिल

Airtel की तरह Jio के पास भी ऐसा ही एक सस्ता प्लान है, जिसके लिए यूजर को 100 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे। Jio के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा। यह प्लान 86 रुपये में आता है और इसमें भी Airtel की तरह ही आपको डेली 20GB डेटा का लाभ मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

YouTube
Previous Story

सुंदर पिचाई की बढ़ी टेंशन, ‘पाखंडी बाबा’ वीडियो को लेकर कोर्ट ने भेजा नोटिस

Mahakumbh 2025
Next Story

Mahakumbh 2025: AI से होगी महाकुंभ की निगरानी, देखें पूरी डिटेल्स

Latest from Latest news

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

ASEAN में क्रिप्टो कारोबार होगा आसान? CZ ने दिया बड़ा आइडिया

क्या एक क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे ASEAN में कारोबार हो सकेगा? Binance के CZ ने साझा ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ सिस्टम की मांग उठाई है।  Cryptocurrency News: क्या एक ही क्रिप्टो लाइसेंस से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया में कारोबार संभव होगा? Binance के संस्थापक चांगपेंग झाओ (CZ) ने ASEAN देशों के लिए ऐसा ही एक साझा सिस्टम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने 2026 ASEAN Tech Summit में ‘क्रिप्टो रेगुलेटरी पासपोर्ट’ की वकालत की।  Binance के CZ का ‘क्रिप्टो पासपोर्ट’ प्रस्ताव  CZ के मुताबिक, अगर किसी ASEAN देश में किसी क्रिप्टो कंपनी को लाइसेंस मिलता है, तो उसे दूसरे सदस्य देशों में भी मान्यता मिलनी चाहिए। इससे कंपनियों को हर देश में अलग-अलग लाइसेंस लेने की जरूरत कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों की लाइसेंस प्रक्रिया और नियम क्रिप्टो कंपनियों के विस्तार को मुश्किल बनाते हैं। साझा व्यवस्था से कंपनियों की संचालन लागत घट सकती है और डिजिटल एसेट सेक्टर को तेजी मिल सकती है।  700 मिलियन लोगों का बड़ा बाजार  ASEAN क्षेत्र में करीब 700 मिलियन लोगों की आबादी है। इसमें इंडोनेशिया, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में ब्लॉकचेन और डिजिटल एसेट को लेकर नियम तेजी से विकसित हो रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग लाइसेंसिंग सिस्टम कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।  READ MORE: CLARITY Act पर न्यूयॉर्क AG का हमला, सीनेट को दी चेतावनी  यूरोप के पासपोर्ट सिस्टम जैसा मॉडल 
Gold Price 28 July: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के भाव

Gold Price 28 July: दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने के भाव

आज सोने का भाव जानें। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु में 18K, 22K और 24K सोने के ताजा भाव यहां देखें।   Gold Rate Today: आज देश के प्रमुख शहरों में 18K, 22K और 24K सोने के भाव अलग-अलग हैं। दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, चेन्नई में 24-कैरेट सोना सबसे महंगा है, जबकि बेंगलुरु, दिल्ली और पुणे में इसकी कीमतें एक जैसी हैं।  आज का Gold Rate: दिल्ली, मुंबई और पुणे में भाव  दिल्ली में आज 18K सोने का भाव 1,06,359 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22K सोना 1,29,899.79 और 24K सोना 1,41,812 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।  मुंबई में 18K सोना 1,06,465.36, 22K 1,30,029.69 और 24K 1,41,953.81 प्रति 10 ग्राम है।  पुणे में सोने के भाव दिल्ली के समान हैं। यहां 18K सोना 1,06,359, 22K 1,29,899.79 और 24K 1,41,812 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।  बेंगलुरु और चेन्नई में आज सोने के दाम  बेंगलुरु में 18K सोने का भाव 1,06,359 है। 22K सोना 1,29,899.79 और 24K सोना 1,41,812 प्रति 10 ग्राम है।  चेन्नई में आज सबसे ऊंचे भाव देखने को मिल रहे हैं। यहां 18K सोना 1,07,316.23, 22K

Don't Miss