Office Meeting tips

ऑफिस मीटिंग में ये गलतियां खराब कर सकती है आपकी इमेज

6 mins read
1.6K views
December 4, 2024

वर्क फ्रॉम होम के दौरान होने वाले ऑनलाइन मीटिंग में अपनी इमेज को बनाए रखने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करनी होगी।

Office Meeting Tips: कोरोना काल के बाद से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर अधिक हो गया है। ऐसे में ऑनलाइन ऑफिस मीटिंग का चलन भी काफी बढ़ गया है। ऐसे में अपनी प्रोफेशनल इमेज को बेहतर दिखाने के लिए लैपटॉप कैमरे की सही पोजिशनिंग काफी जरूरी होती है। आपके कैमरे के खराब एंगल या गलत सेटअप के कारण आपकी इमेज खराब हो सकती है। यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी वर्चुअल मीटिंग को और भी प्रभावी बना देंगे।

ऑनलाइन मीटिंग में अपनी इमेज को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि कंपनी में इससे आपकी अलग पहचान बनती है। ऐसे में आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप फॉलो जरूर करें।

कैमरे की ऊंचाई सही रखें

लैपटॉप का कैमरा आपकी आंखों के लेवल पर होना चाहिए। लैपटॉप को स्टैंड पर या किताबों के ऊपर रखें, ताकि आपका चेहरा सही एंगल पर दिखाई दे। अगर कैमरा बहुत नीचे या बहुत ऊपर है तो चेहरा ठीक से दिखाई नहीं देता।

फ़्रेमिंग का ध्यान दें

आपका चेहरा स्क्रीन के बीच में होना चाहिए। इसके लिए आप अपने सिर के ऊपर थोड़ी जगह छोड़ें और अपने कंधे की चौड़ाई को फ्रेम में रखें। कैमरे को बहुत नज़दीक या बहुत दूर रखने से बचें।

 लाइट का ध्यान रखें

चेहरे पर सीधी और पर्याप्त रोशनी पड़नी चाहिए। लैपटॉप को खिड़की के पास रखें ताकि प्राकृतिक रोशनी आपके चेहरे पर पड़े। बैकग्राउंड लाइट से बचें, जिससे आपका चेहरा काला दिख सकता है।

कैमरे का एंगल सही रखें

कैमरे का एंगल थोड़ा ऊपर की ओर होना चाहिए, ताकि चेहरा साफ और प्रोफेशनल दिखे। कैमरे को सीधा रखें, ताकि चेहरा विकृत न दिखे। लैपटॉप को स्थिर सतह पर रखें, ताकि कैमरा हिले नहीं।

बैकग्राउंड को साफ और प्रोफेशनल रखें

बैकग्राउंड को सिंपल और व्यवस्थित रखें। जरूरत पड़ने पर वर्चुअल बैकग्राउंड का इस्तेमाल करें, लेकिन वह भी प्रोफेशनल होना चाहिए। गंदे या व्यस्त बैकग्राउंड से बचें।

 कैमरे की क्वालिटी चेक करें

मीटिंग से पहले कैमरे की क्लैरिटी और फोकस चेक करें। अगर लैपटॉप का कैमरा सही क्वालिटी का नहीं है, तो एक्सटर्नल वेबकैम का इस्तेमाल करें।

ड्रेस कोड और बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

प्रोफेशनल कपड़े पहनें और सीधे बैठें। चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें और कैमरे की तरफ देखें, ताकि आंखों का संपर्क बना रहे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Mahakumbh 2025
Previous Story

Mahakumbh 2025: AI से होगी महाकुंभ की निगरानी, देखें पूरी डिटेल्स

iPhone
Next Story

मार्केट में आ रहे नकली iPhone, ऐसे करें जांच

Latest from Latest news

Don't Miss