AC खरीदने में जल्दबाजी पड़ सकती है महंगी, जानिए बेस्ट सीजन और ऑफर्स

AC खरीदने में जल्दबाजी पड़ सकती है महंगी, जानिए बेस्ट सीजन और ऑफर्स

7 mins read
2 views
May 8, 2026

Best Time To Buy AC:  गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग यह सोचते हैं कि क्या अभी एसी खरीदना सही रहेगा या कुछ और समय का इंतजार कर लें। गर्मी का मौसम शुरू होते ही एयर कंडीशनर यानी एसी  की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग यह सोचते हैं कि क्या अभी एसी खरीदना सही रहेगा या कुछ महीनों का इंतजार करना ज्यादा फायदेमंद होगा। अगर आपक भी एसी खरीदने के इच्छुक हैं तो यह जान लेना बहुत जरूरी होगा कि, किस सीजन में इसकी खरीददारी करना सबसे उपयुक्त होगा। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

क्या अभी AC खरीदना फायदेमंद है? जानिए AC खरीदने का सही समय, ऑफ-सीजन डिस्काउंट, बेस्ट डील्स और बिजली बचाने वाले मॉडल की पूरी जानकारी।

अप्रैल से जून को माना जाता है पीक सीजन

बता दें कि, अप्रैल से जून तक का समय एसी कंपनियों के लिए पीक सीजन माना जाता है। इस दौरान एसी की मांग काफी रहती है। बढ़ती मांगों को देखते हुए कई कंपनियां इस महीने में नए-नए एसी के मॉडल भी लॉन्च करते हैं। जिसकी शुरूआती कीमत ज्यादा होती है। इंस्ट़लेशन और सर्विस की मांग अधिक होने के वजह से ग्राहक को लंबा इंतजार भी करना पड़ता है।

ऑफ-सीजन में खरीददारी माना जाता है लाभदायक

अगर आप एसी खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अक्टूबर से फरवरी उपयुक्त समय हो सकता है। इन पांच महीनों को एसी बिजनेस के लिए ऑफ सीजन कहा जाता है। कंपनियां इन महीनों में पुराने स्टॉक जल्द खत्म करने के लिए आकर्षक ऑफर भी देती है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म भी इस समय सीजन ऑफर के जरिए अच्छे डील्स उपलब्ध कराते हैं। इतना ही नहीं बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस जैसी सुविधाएं भी काफी आसानी से मिल जाती है।

READ MORE2026 में परफेक्ट AC कैसे चुनें? जानें एक्सपर्ट के सीक्रेट टिप्स

क्या अभी भी मिल सकते हैं अच्छे ऑफर्स?

अगर आपने एसी खरीदने का मूड बना लिया है तो उसे टालने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इस समय भी कई ई- कॉमर्स साइट पर आकर्षक ऑफर्स चल रहे हैं। कई साइट्स पर तो 45-50 प्रतिशत तक की भी छूट मिल रही है। ऐसे में आप आपने पसंद के एसी खरीद सकते हैं। वहीं, मार्केट के जानकारों की माने तो,  अगर आपका पुराना एसी ठीक से काम कर रहा है और खरीदारी टाली जा सकती है। ऑफ-सीजन तक इंतजार करना समझदारी होगा। लेकिन अगर गर्मी की वजह से तुरंत जरूरत है, तो अभी भी ऑनलाइन सेल और बैंक ऑफर्स के जरिए अच्छा सौदा किया जा सकता है।

READ MORE- छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां

इन बातो का भी रखें ख्याल

  • कमरे की क्षमता का ध्यान जरूर रखें।
  • कमरे के हिसाब टन का चयन करें।
  • बिजली खपत कम हो इसका भी ख्याल रखकर खरीददारी करें

और अधिक बिजली खर्चे से बचें।

  • स्टार रेटिंग भी एक महत्वपूर्ण पहलू है।
  • 5 स्टार एसी शुरुआत में थोड़ा महंगा जरूर होता है, लेकिन यह कम बिजली खर्च करता है।

उक्त बातों से साफ है कि एसी खरीदते समय सही समय, सही फीचर्स और सही ऑफर को ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इससे आराम के साथ-साथ बचत भी होती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

2026 में एयर कूलर खरीदते समय होने वाली आम गलतियां
Previous Story

2026 में एयर कूलर खरीदते समय होने वाली आम गलतियां

Gold Rate 8 May: क्या आज सोना खरीदना सही रहेगा?
Next Story

Gold Rate 8 May: क्या आज सोना खरीदना सही रहेगा?

Latest from Home appliances

Don't Miss