AC Buying Expert checklist: गर्मी से राहत पाने के लिए आज के समय में एसी सबसे जरूरी उपकरण बन चुका है। क्योंकिं गर्मी दिन-प्रतिदन पुराने रिकार्ड को तोड़ती जा रही है। ऐसे में सही एसी को चुनना भी बहुत मायने रखता है। गलत चुनाव परेशानी बढ़ा सकता है। कूलिंग कम मिलती है। बिजली बिल बढ़ जाता है। इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए।
गर्मी से राहत पाने के लिए सही एयर कंडीशनर चुनने की पूरी गाइड, जानें क्या चेक करना है खरीदने से पहले यहां विस्तार से।
कमरे और स्टार रेंटिंग के हिसाब से चुनें
अगर आप घर में एसी लगाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले कमरे का साइज को समझना होगा। छोटा कमरा है तो 1 टन सही रहता है। मीडियम साइज के कमरे के लिए 1.5 टन बेहतर होता है। बड़ा कमरा है तो 2 टन लेना चाहिए। कम टन होगा तो ज्यादा चलेगा। ठंड़क थोड़ा कम होगा। वहीं, टन ज्यादा होने पर ठंडक तो बढ़ेगी लेकि बिजली खर्चे भी काफी बढ़ेंगे। इसके अलावे, स्टार रेटिंग देखना भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। एसी खरीदते समय स्टार रेटिंग जरूर देखें। 5 स्टार AC सबसे ज्यादा बिजली बचाता है। 3 स्टार एसी थोड़ा ज्यादा बिजली लेता है। अगर आप रोज एसी चलाते हैं तो फिर आपके लिए 5 स्टार ही बेहतर होगा। इससे पैसे की भी बचत होगी।
इन्वर्टर टेक्नोलॉजी को समझें
एसी में भी कई प्रकार है। सभी के अपने-अपने महत्व हैं। इन्वर्टर एसी आजकल ज्यादा पसंद किया जाता है। यह बिजली बचाता है। साथी ही, तापमान को स्थिर रखता है। नॉन-इन्वर्टर एसी बार-बार ऑन ऑफ होता है। इससे बिजली ज्यादा खर्च होती है। इसलिए इन्वर्टर एसी लेना समझदारी भरा कदम हो सकता है।
स्प्लिट या विंडो AC का चुनाव करें
अगर आप सस्ती और किफायती एसी चाहते हैं तो विंडो एसी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यह हर तरह से फायदाकारी है। इसका इंस्टॉलेशन करना भी काफी आसान होता है। लेकिन इसमें शोर ज्यादा होता है। शोर नापसंद लोगों के लिए यह थोड़ा परेशान कर सकता है। बाद बांकी सबकुछ सही से काम करता है। वहीं, स्प्लिट एसी शांत होता है। देखने में काफी अच्छा और स्टाईलिश लगता है। कूलिंग मामले में भी इसे बेहतर माना जाता है। इसलिए जरूरत और बजट के अनुसार एसी का चयन करना बेहतर हो सकता है।
READ MORE– छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां
एयर फिल्टर्स की गुणवत्ता और फीचर्स पर ध्यान दें
एसी के लिए हवा की सफाई बहुत जरूरी है। एसी में अच्छा फिल्टर होना चाहिए। PM2.5 फिल्टर बेहतर माना जाता है। यह डस्ट और बैक्टीरिया को रोकता है। इससे हवा साफ रहती है। इससे एसी के साथ-साथ परिवार की सेहत भी सुरक्षित रहती है। आज के एसी में कई स्मार्ट फीचर्स आते हैं। Turbo Cooling मिलता है। Sleep Mode होता है। Auto Clean फीचर आता है। कुछ एसी में वाई-फाई कंट्रोल भी होता है। ये फीचर्स इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। आराम बढ़ाते हैं।
READ MORE– 2026 में कौन सा AC ब्रांड है सबसे बेस्ट! जानें यहां डिटेल्स में
ब्रांड और सर्विस नेटवर्क देखें
और इन सब में सबसे अधिक ध्यान देनेवाली बात है तो वो है भरोसेमंद ब्रांड का इस्तेमाल करना। ब्रांडेड एसी लेने से यह फायदा होता है कि सर्विस नेटवर्क काफी मजबूत होता है। यहां आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि जिस ब्रांड का एसी आप ले रहे हैं उसका उसका सर्विस सेंटर आपके शहर में हो। ताकि खराब होने पर जल्दी ठीक हो सके। इससे परेशानी कम होती है। इसके अलावे, इसमें इंस्टॉलेशन खर्च को भी जोड़ें। कीमत न देखें नहीं तो बाद में महंगा साबित हो सकता है। वारंटी भी बहुत जरूरी है। इसका भी ख्याल रखें।
अगर आप एसी खरीदने की सोच रहे हैं तों इसमें जल्दबाजी करने से बचे। ऊपर दिए गए एक्सपर्ट चेकलिस्ट से बचें। इससे आपको मन लायक ठंड़क देनेवाली एसी मिलेगी।
