छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां

छोटा कमरा हो या बड़ा हॉल, कौन सा AC बेस्ट! जानें यहां

7 mins read
154 views
May 5, 2026

Best AC for Room:  भीषण गर्मी को देखते हुए बाजार से सीधे मंहगे एसी खरीदकर घर ले आना आसान है। लेकिन उससे पहले कमरे की आकार को भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप छोटे कमरे या बेडरूम या फिर हॉल के लिए एसी खरीदना चाह रहे हैं तो यह रूम पर आधारित गाइड आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

छोटे कमरे, बेडरूम और बड़े हॉल के लिए सही AC कैसे चुनें, जानिए टन क्षमता, जानें फीचर्स और बिजली बचत से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से।

छोटे कमरे  के लिए एसी

अगर आपका कमरा छोटा है। उसकी साइज 80 से 120 स्क्वायर फीट का है। स्टडी रूम या सिंगल बेडरूम के लिए एसी लेना चाहते हैं तो 0.8 टन से 1 टन का एसी सबसे उपयुक्त हो सकता है। आमतौर पर इस तरह के कमरे में विंड़ो या स्प्लिट एसी ही सही विकल्प हो सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम बिजली खपत करना। इसमें कमरे को जल्द ठंड़ा कर देने की क्षमता है। बजट कम हो तो 3 स्टार रेटिंग भी ठीक है। लेकिन 5 स्टार काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

मीडियम साइज बेडरूम के लिए एसी

मीडियम साइज कमरे के लिए 1.5 टन का एसी काफी अच्छा माना जाता है। यह सबसे आम कैटेगरी है, जहां 1.5 टन का एसी। इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इन दिनों इन्वर्टर स्प्लिट एसी  ज्यादा पसंद किए जाते हैं। क्योंकि ये बिजली की खपत कम करते हैं और कमरे का तापमान संतुलित बनाए रखते हैं। बेडरूम के लिए एसी लेते समय कम ध्यान रहे कि उसमें कम आवाज आती हो। जिससे की आराम से चैन की नींद सो सके। इसके अलावे एयर फ्लों और स्पीड मोंड जैसे फीचर भी बड़े काम की चीज होते हैं।

READ MOREPixxel और Sarvam बनाएंगे भारत का पहला AI डेटा सेंटर सैटेलाइट

बड़े कमरे या हॉल के लिए एसी

अब बात करते हैं बड़े कमरे की। इसमे, बड़े लिविंग रूम, हॉल शामिल है। इसके लिए 2 टन या उससे क्षमता वाले एसी की जरूरत होती है। अगर कमरा बहुत बड़ा है और छत ऊंची है, तो एक से ज्यादा एसी  कैसेट एसी का विकल्प भी देखा जा सकता है। ऐसे एसी तेज कूलिंग देते हैं। पूरे कमरे में समान रूप से ठंडक फैलाते हैं। इस कैटेगरी में 5 स्टार इन्वर्टर एसी  बेहतर रहता है। यह बिजली की खपत को नियंत्रित करता है।

READ MOREAC इंस्टॉलेशन में छोटी गलती, बड़ा नुकसान! जानिए सही जगह, खर्च और तरीका

सही AC चुनने के जरूरी टिप्स

  • स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, बिजली बिल उतना कम आएगा।
  • इन्वर्टर तकनीक वाले AC ज्यादा किफायती और टिकाऊ होते हैं।
  • अच्छा एयर फिल्टर धूल और एलर्जी से बचाव करता है।
  • ब्रांड और उसकी सर्विस नेटवर्क भी मजबूत होना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।

हर कमरे के लिए एक जैसा एसी सही नहीं होता। सभी छोटे- बड़े कमरे के हिसाब एसी लगानी चाहिए। बिजली खपत  और फीचर्स को भी बदलते दौर में समझना चाहिए। अगर आप कमरे के आकार के अनुसार एसी  चुनते हैं, तो गर्मियों में आरामदायक और ठंडा माहौल आसानी से पा सकते हैं।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss