ChatGPT shopping feature

अब ChatGPT करेगा शॉपिंग भी! Shopify स्टोर्स से होगी सीधे खरीदारी

5 mins read
230 views
March 26, 2026

ChatGPT shopping feature: एआई ने ऑनलाइन खरीदारी की परंपरा में भी सेंधमारी करनी शुरू कर दी। जिस ChatGPT को यूजर्स सिर्फ बातचीत का जरिया समझ रहे थे वो अब शॉपिंग इंटरफेस बन गया है। यह एक स्मार्ट शॉपिंग और गाइड की भूमिका निभाने लगा है। नए अपडेट के साथ यूज़र्स सीधे ब्रांड स्टोर्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं। और खरीदारी की पूरी प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। क्योंकि ChatGPT के साथ Shopify जुड़ गई है।

ChatGPT में Shopify इंटीग्रेशन के साथ ऑनलाइन शॉपिंग हुई स्मार्ट और आसान… जानिए कैसे काम करेगा यह नया फीचर।

यूज़र्स को बेहतर प्रोडक्ट का सुझाव देना

ChatGPT में इसे जोड़ने के पीछे OpenAI की Agentic commerce नीति है। जिसका उद्देश्य है यूज़र्स को बेहतर प्रोडक्ट का सुझाव देना। अब ChatGPT आपकी जरूरत समझकर सही प्रोडक्ट ढूंढने में मदद करेगा, जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे। यानी एआई यहां एक असिस्टेंट की भूमिका में दिखाई देगा। लेकिन फायदा यूजर्स हो सकता है।

READ MORE- Sarvam AI को 250 मिलियन डॉलर का फंड, बनेगा भारत का नया यूनिकॉर्न

Instant Checkout से नई दिशा तक

पिछले साल लॉन्च हुआ Instant Checkout फीचर शुरुआत में काफी चर्चा में रहा। इससे यूज़र्स सीधे चैट के अंदर ही प्रोडक्ट खरीद सकते थे। यह सिस्टम Shopify, Walmart जैसे बड़े रिटेलर्स से जुड़ा हुआ था। लेकिन समय के साथ यह साफ हुआ कि पूरी खरीदारी ChatGPT के अंदर कराना अभी संभव नहीं है। अब वह यूज़र्स को सीधे ब्रांड की वेबसाइट पर ले जाकर खरीदारी पूरी करने का विकल्प दे रहा है।

READ MORE- ChatGPT का धमाकेदार अपडेट! अब फाइल ढूंढना और काम करना आसान

Shopify स्टोर्स का सीधा एक्सेस

इस नए अपडेट के बाद यूज़र्स ChatGPT के माध्यम से Shopify पर बने ब्रांड स्टोर्स को आसानी से ब्राउज़ कर सकते हैं। वे प्रोडक्ट्स देख सकते हैं। उसकी तुलना कर सकते हैं। फिर वहीं से खरीदारी पूरी कर सकते हैं। इसे Agentic storefronts की शुरुआत कही जा सकती है। हुई है। व्यापारी अपने स्टोर्स को ChatGPT से जोड़ सकते हैं। यह ग्राहकों तक पहुंचने का एक नया और स्मार्ट तरीका बन रहा है। इस नए मॉडल से रिटेलर्स को अपने स्टोर और चेकआउट पर पूरा नियंत्रण मिलता है।

अब ChatGPT यहां स्मार्ट असिस्टेंट की भूमिका निभाते हुए दिख सकती है। आनेवाले दिनों में यह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss