Top 10 Games: वीडियो गेम इंडस्ट्री लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। हर साल कई नए गेम्स अपनी पहचान बनाते हैं। हालिया रैंकिंग में कुछ ऐसे गेम्स शामिल हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों के बीच खास जगह बनाई है। आइए जानते हैं इस टॉप 10 लिस्ट के बारे में विस्तार से।
टॉप 10 वीडियो गेम्स की लेटेस्ट लिस्ट में Call of Duty: Black Ops 7, NBA 2K26 और Minecraft जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जानें किस गेम ने मारी बाजी।
एक्शन और स्पोर्ट्स का दबदबा
- Call of Duty: Black Ops 7 को Microsoft ने प्रकाशित किया है। शानदार ग्राफिक्स और दमदार एक्शन इसे नंबर 1 बनाते हैं।
- NBA 2K26 को Take-Two Interactive ने लॉन्च किया है। यह गेम बास्केटबॉल फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है।
- Madden NFL 26 को Electronic Arts ने विकसित किया है।
क्रिएटिव और वॉर गेम्स का क्रेज
- चौथे स्थान पर Minecraft है, जो अपनी ओपन-वर्ल्ड क्रिएटिविटी के लिए जाना जाता है।
- पांचवें स्थान पर Battlefield 6 है, जिसे Electronic Arts ने पेश किया है।
- छठे स्थान पर EA Sports FC 26 है, जो फुटबॉल गेमिंग में नया ट्रेंड सेट कर रहा है।
READ MORE: Sony का ऐलान, अब FREE में खेलें ये गेम्स, देखें LIST
ओपन-वर्ल्ड और रेसिंग का जलवा
- सातवें स्थान पर Grand Theft Auto V और आठवें स्थान पर Red Dead Redemption II हैं, जिन्हें Take-Two Interactive ने प्रकाशित किया है।
- नौवें स्थान पर Final Fantasy VII: Remake है, जिसे Square Enix ने तैयार किया है।
- दसवें स्थान पर Forza Horizon 5 है, जिसे Microsoft ने प्रकाशित किया है।
READ MORE: Roblox का नया मेकअप फीचर, अब बदलेगी आपकी वर्चुअल पहचान?
हर जॉनर का दिखा जलवा
यह लिस्ट साफ दिखाती है कि एक्शन, स्पोर्ट्स, ओपन-वर्ल्ड और रेसिंग जैसे अलग-अलग जॉनर के गेम्स आज भी खिलाड़ियों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हर गेम अपनी खासियत के कारण इस सूची में शामिल हुआ है, जो गेमिंग इंडस्ट्री की विविधता और विकास को दर्शाता है।
