इंडक्शन कुकटॉप को सही तरीके से साफ करना बहुत जरूरी है,

ये 3 गलतियां बिगाड़ेगी Induction Cooktop, जानें सही तरीका

5 mins read
50 views
April 7, 2026

Induction Cooktop Cleaning: इंडक्शन कुकटॉप आजकल लगभग हर घर में इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन इसकी सही तरह से साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। अगर इसे सही तरीके से साफ न किया जाए, तो इसकी परफॉर्मेंस कम हो सकती है और बिजली की खपत बढ़ सकती है। सतह पर जमा गंदगी हीट ट्रांसफर में रुकावट डालती है, जिससे खाना पकाने की क्षमता भी प्रभावित होती है।

इंडक्शन कुकटॉप की सफाई में छोटी गलतियां बड़ा नुकसान करेगी, जानें सही तरीका जिससे आपका कुकटॉप लंबे समय तक सही चले।

सफाई शुरू करने से पहले क्या करें

इंडक्शन कुकटॉप को साफ करने से पहले हमेशा इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। पहले हीट इंडिकेटर लाइट चेक करें और सुनिश्चित करें कि पावर सप्लाई बंद हो। अगर गर्म सतह पर पानी या कोई लिक्विड डाल दिया जाए, तो ग्लास क्रैक होने का खतरा रहता है और बड़ा नुकसान हो सकता है।

दाग हटाने का आसान घरेलू तरीका

अगर सतह पर दाग-धब्बे हैं, तो इसके लिए सिरका और पानी का 1:1 मिक्सचर सबसे अच्छा तरीका है। इस घोल को स्प्रे करें और लगभग 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद एक साफ कपड़े या पेपर टॉवल से हल्के हाथ से पोंछ लें। इससे दाग आसानी से हट जाते हैं और सतह भी साफ और सुरक्षित रहती है।

READ MORE: दिसंबर में Netflix, iOS और Android पर पहली बार Red Dead

सफाई में कौन सी गलतियां न करें

इंडक्शन कुकटॉप की सफाई करते समय खुरदरे स्क्रबर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें क्योंकि इससे ग्लास की सतह पर खरोंच आ सकती है और वह खराब दिखने लगती है। इसके अलावा, अमोनिया या ब्लीच जैसे हार्श केमिकल्स का उपयोग भी नहीं करना चाहिए क्योंकि ये सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उसका रंग भी बदल सकते हैं।

READ MORE: Google Android 17 में जल्द आने वाला बड़ा अपडेट

पानी और नमी से बचाव जरूरी है

सफाई करते समय ध्यान रखें कि पानी या सफाई का घोल कुकटॉप के किनारों या कंट्रोल पैनल में न जाए। इससे इलेक्ट्रिकल खराबी हो सकती है। हमेशा हल्के गीले कपड़े या स्पंज का इस्तेमाल करें और बाद में सतह को अच्छे से सूखा जरूर लें।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GTA-6's-New-'Breakable-Glass'-Feature-Got-Leaked-On-LinkedIn-By-A-Former-Rockstar-Developer
Previous Story

GTA 6 Leak: क्या सच में गेमिंग का सबसे बड़ा अपग्रेड आने वाला है?

Redmi A7 Pro 5G होगा जल्द लॉन्च
Next Story

Redmi A7 Pro 5G होगा जल्द लॉन्च, जानें इसके दमदार फीचर्स

Latest from Home appliances

Don't Miss