FAU-G Bharat League: nCore Games ने अपने Shooter गेम FAU-G: Domination के लिए FAU-G: Bharat League 2.0 Finals सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह इवेंट मुंबई में आयोजित हुआ और इसमें पूरे भारत से खिलाड़ी शामिल हुए। यह एक LAN esports टूर्नामेंट था, जिसमें ऑनलाइन क्वालिफायर के बाद खिलाड़ी फाइनल तक पहुंचे।
nCore Games ने FAU-G: Bharat League 2.0 Finals मुंबई में पूरा किया, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने LAN टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और बड़े इनाम जीते।
इस टूर्नामेंट में 28 राज्यों और 70 से ज्यादा शहरों के 100 से अधिक फाइनलिस्ट पहुंचे। खास बात यह रही कि इसमें टियर 2 और टियर 3 शहरों से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। शुरुआती ऑनलाइन राउंड्स में लाखों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
READ MORE: FAU-G Bharat League 2.0 हुआ Live
मुंबई के Smaaash में हुआ ग्रैंड फिनाले
फाइनल मुकाबले मुंबई के Smaaash में आयोजित किए गए। यहां खिलाड़ियों ने लाइव माहौल में एक-दूसरे से मुकाबला किया। पिछले साल की तुलना में इस बार टूर्नामेंट को और बड़ा बनाया गया और इसे ऑनलाइन से हटाकर LAN फॉर्मेट में किया गया।
बड़ा हुआ प्राइज पूल
इस बार का प्राइज पूल काफी बढ़ाया गया। पिछले साल जहां कुल इनाम राशि 3,00,000 थी, वहीं इस बार इसे बढ़ाकर 50,00,000 कर दिया गया। यह भारत के गेमिंग और Esports सेक्टर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस प्रतियोगिता में Gold, Platinum और Titan जैसे अलग-अलग टियर रखे गए। Titan टियर का विजेता असम के Debashish Bachyas बने।
READ MORE: The Game Awards 2025: इस गेम ने जीता सबसे ज्यादा अवॉर्ड, देखें लिस्ट
गेम में आने वाले नए अपडेट
डेवलपर्स ने बताया है कि जल्द ही गेम में क्लान्स फीचर जोड़ा जाएगा। इससे खिलाड़ी अपनी टीम बनाकर खेल सकेंगे। इसके साथ ही Clan Wars भी लाया जाएगा, जिससे टीम आधारित मुकाबले और बढ़ेंगे। कंपनी का लक्ष्य एक मजबूत esports इकोसिस्टम तैयार करना है।
