GTA 6 Mandy : GTA 6 में Lucia Caminos के बाद अब एक और महिला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। उसका नाम Mandy है। गेम में उसकी एंट्री होते ही खिलाड़ी उसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। Mandy, Jason Duval के साथ खुलकर फ्लर्ट करती है। खास बात यह है कि उसकी मुलाकात Jason से किसी रोमांटिक जगह पर नहीं, बल्कि किचन का सिंक ठीक करवाने के दौरान होती है। Rockstar Games ने गेम के शुरुआती हिस्से में Mandy को शामिल किया है। रिलीज से पहले कंपनी ने उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। इसलिए उसकी एंट्री खिलाड़ियों के लिए सरप्राइज बन गई।
GTA 6 में Mandy की एंट्री से मचा बवाल, Jason की पुरानी गर्लफ्रेंड ने खींचा सबका ध्यान।
GTA 6 में कौन है Mandy? Jason से क्या है रिश्ता?
Mandy Leonida Keys में रहती है। वह Brian Heder की किराएदार है। Brian, Jason का मकान मालिक होने के साथ उसके आपराधिक कामों में भी जुड़ा हुआ है। खिलाड़ी पहली बार Mandy से गेम के शुरुआती मिशन ‘Pipework’ में मिलते हैं। इस मिशन में Jason, Brian का किराया लेने उसके घर पहुंचता है, लेकिन Mandy किराया देने से मना कर देती है। वह पहले Jason से अपना जाम हुआ किचन सिंक ठीक करवाना चाहती है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू होती है। Mandy इस दौरान Jason के साथ फ्लर्ट करती है। वह यह भी बताती है कि वह इंटरनेट पर Jason की गतिविधियों पर नजर रखती है। वहीं, Jason का पूरा ध्यान सिंक ठीक करने और प्लंजर ढूंढने पर रहता है।
क्या Lucia से पहले Jason की गर्लफ्रेंड थी Mandy?
गेम में कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं, जिनसे लगता है कि Mandy और Jason पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। Mandy, Jason को अच्छी तरह जानती है और उसके व्यवहार से नाराज भी नजर आती है। बातचीत के दौरान वह Jason से कहती है, ‘मुझे समझ नहीं आता कि तुमसे मिलने के लिए मुझे बार-बार घर के सामान क्यों खराब करने पड़ते हैं?’ इसके बाद वह Jason से उसके रिश्ते के बारे में सवाल करती है। इससे साफ पता चलता है कि Mandy के मन में अभी भी उसके लिए भावनाएं हैं। हालांकि, Rockstar ने अभी तक Mandy के पुराने रिश्ते और उसकी पूरी कहानी का खुलासा नहीं किया है।
क्या GTA 6 में Jason कर सकेगा Mandy को डेट?
Mandy के फैंस के लिए थोड़ी निराशाजनक बात है। फिलहाल गेम में Jason और Mandy के बीच रोमांस का कोई विकल्प नजर नहीं आता। Jason उसके इशारों को नजरअंदाज करता है। उसकी मुख्य प्रेम कहानी Lucia के साथ ही जुड़ी हुई है। यानी खिलाड़ी Mandy के साथ किराया लेने और सिंक ठीक करने वाला मिशन तो खेल सकते हैं, लेकिन उसे अपनी गर्लफ्रेंड बनाने का विकल्प फिलहाल नहीं मिलता।
Mandy के घर में छिपा है कोई बड़ा राज?
Mandy की चर्चा सिर्फ Jason के साथ उसके रिश्ते तक सीमित नहीं है। खिलाड़ियों ने उसके घर में कुछ अजीब चीजें भी देखी हैं। मिशन के दौरान सामने आए कुछ संदिग्ध सामान और दूसरी छोटी जानकारियों ने नई अटकलों को जन्म दिया है। कुछ खिलाड़ियों को शक है कि Mandy का संबंध किसी खतरनाक अपराध या सीरियल किलर की कहानी से हो सकता है। हालांकि, इस थ्योरी की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, Mandy GTA 6 के सबसे चर्चित सहायक किरदारों में शामिल हो गई है। Rockstar ने उसे एक साधारण प्लंबिंग मिशन से पेश किया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उसकी खूब चर्चा हो रही है।
