बेहद जरूरी है आपके स्मार्टफोन के लिए ये 5 एक्सेसरीज, 2000 से भी कम है कीमत

बेहद जरूरी है आपके स्मार्टफोन के लिए ये 5 एक्सेसरीज, 2000 से भी कम है कीमत

6 mins read
897 views
July 28, 2025

कुछ चीजें आपके डेली फोन यूजिंग की आदतों को आसान बना दें तो क्यों न उन्हें ट्राय किया जाए? अच्छी बात यह है कि ये सभी चीजें आपके बहुत काम आएंगी और आपके बजट के बाहर नहीं जाएंगी।

Smartphone Accessories :  स्मार्टफोन की मदद से हम कई छोटे-छोटे काम मिनटों में कर सकेत हैं। ऐसे में अगर कुछ चीजें आपके डेली फोन यूजिंग की आदतों को आसान बना दें तो क्यों न उन्हें ट्राय किया जाए? अच्छी बात यह है कि ये सभी चीजें आपके बहुत काम आएंगी और आपके बजट के बाहर नहीं जाएंगी।

तो आइए जानते हैं ऐसी 5 स्मार्टफोन एक्सेसरीज के बारे में जो 2000 से भी कम कीमत पर मिलती है। यह सभी एक्सेसरीज Android और iPhone दोनों के लिए काफी यूजफुल होंगी।

Portronics म्यूजिक स्ट्रीमर और चार्जिंग अडैप्टर

अगर आपके फोन में हेडफोन जैक नहीं है तो यह डिवाइस बहुत काम की है। इसमें आपको Type-C से Aux कन्वर्टर, फास्ट चार्जिंग पोर्ट, ब्लूटूथ रिसीवर और एक साथ चार्जिंग व म्यूजिक सुनने की सुविधा एक साथ देगा। इसकी खासियत यह है कि आप इसे किसी भी Type-C पोर्ट वाले स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और यह ट्रैवल फ्रेंडली भी है।

स्मार्टफोन के लिए स्क्रीन मैग्निफायर

अगर आप मोबाइल की छोटी स्क्रीन पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं तो यह स्क्रीन मैग्नीफायर आपके बहुत काम आएगी। यह फोल्डेबल स्टैंड है जो टीवी जैसा दिखता है। यह आपके फोन की स्क्रीन को बड़ा करके दिखाता है। इससे आपको एक मिनी सिनेमा जैसा एक्सपीरिंयस मिलेगा। इसे किसी भी स्मार्टफोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैमरा और मीडिया कंट्रोल के लिए Sounce ब्लूटूथ रिमोट

सेल्फी लेना पसंद करते हैं तो ब्लूटूथ रिमोट आपके बहुत काम आ सकता है। इसके एक बटन से आप आसानी से फोटो खींच सकते हैं, वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या म्यूजिक प्ले-पॉज कर सकते हैं। यह Android और iPhone दोनों के साथ तेजी से कनेक्ट हो जाता है। कंटेंट क्रिएटर्स और ट्रैवल ब्लॉगर्स की ये पहली पसंद है।

सिलिकॉन सक्शन फोन होल्डर

इसे आप शीशे, टाइल्स या फ्रिज जैसी किसी भी स्मूद सतह पर आसानी से चिपका सकते हैं। वीडियो कॉल हो, रील्स देखना हो या कुकिंग करते वक्त फोन रखना हो ये हर सिचुएशन में परफेक्ट है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/google-io-2025-will-start-from-20-may-android-16/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/android-tv-case-google-settled-paid-rs-20-24-crore/

Spigen U100 यूनिवर्सल किकस्टैंड

Spigen का यह किकस्टैंड आपके लिए परफेक्ट है। इसकी मेटल बॉडी, मजबूत ग्रिप और स्लिम डिज़ाइन इसे खास बनाते हैं। वीडियो कॉल, मूवी देखना या ई-बुक पढ़ना सब कुछ आसानी से हो जाता है

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Gemini की गलती पर बोले सुंदर पिचाई, कहा- Unacceptable…
Previous Story

Google Gemini की गलती पर बोले सुंदर पिचाई, कहा- Unacceptable…

Elon Musk
Next Story

Elon Musk और Samsung की हुई डील, Tesla के नए AI चिप्स बनाएगी कंपनी

Latest from Gadgets

Don't Miss