Instagram feature

Google Chrome Update: Android यूजर्स के लिए इस तारीख से बंद हो जाएगा Chrome

4 mins read
1.4K views
June 25, 2025

अगर आप अब भी पुराने Android फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह समय है अपग्रेड करने का, ताकि आप इंटरनेट की दुनिया में तेज अनुभव ले सकें।

Google Chrome update: अगर आपके पास Android Oreo (8.0) या Android Pie (9.0) वर्जन वाला स्मार्टफोन है, तो अब आपको सतर्क हो जाना चाहिए। Google ने साफ कर दिया है कि 5 अगस्त 2025 से इन पुराने Android वर्जन पर Google Chrome का कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा।

इस बदलाव के बाद भी Chrome ब्राउजर इन पुराने फोन्स पर काम करता रहेगा, लेकिन आपको न तो नई सुविधाएं मिलेंगी और न ही कोई सिक्योरिटी अपडेट। अगर आप इन पुराने वर्जन पर ब्राउजिंग करते रहेंगे, तो आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है, क्योंकि इसमें भविष्य में आने वाले सिक्योरिटी पैच नहीं होंगे।

Google ने क्यों लिया यह फैसला?

Google का कहना है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि वह अपने ब्राउजर को नए Android वर्जन के लिए तेज, सुरक्षित और फीचर-फुल बना सकें। Android 8 और 9 को 2017 और 2018 में लॉन्च किया गया था। अब ये वर्जन तकनीकी रूप से पुराने हो चुके हैं और नई तकनीकों को इन फोन्स में सपोर्ट करना मुश्किल हो गया है।

किन यूजर्स पर पड़ेगा ज्यादा असर?

हालांकि, भारत और दूसरे विकसित देशों में अधिकांश लोग नए स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई इलाकों में अब भी करोड़ों लोग पुराने या सस्ते फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स को इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ेगा क्योंकि Chrome के बिना ब्राउजिंग सुरक्षित नहीं रहेगी और ब्राउजर की परफॉर्मेंस भी धीरे-धीरे कमजोर होती जाएगी।

क्या है समाधान?

Google ने सलाह दी है कि अगर संभव हो तो अपने फोन को Android 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर अपग्रेड करें। इससे आपको Chrome के सभी नए फीचर्स, बेहतर स्पीड और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार
Previous Story

Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: आप भी बनें भारत के इस यादगार पल के गवाह, जानें कैसे
Next Story

Shubhanshu Shukla Axiom 4 Mission: आप भी बनें भारत के इस यादगार पल के गवाह, जानें कैसे

Latest from Latest news

Don't Miss