Realme फैंस के लिए लॉन्च हो रहा ये दमदार स्मार्टफोन, कैमरा-चार्जिंग सब में टॉप

Realme फैंस के लिए लॉन्च हो रहा ये दमदार स्मार्टफोन, कैमरा-चार्जिंग सब में टॉप

4 mins read
1.2K views
July 20, 2025

Realme अपने फैंस के लिए इंडियन मार्केट में जल्द Realme 15 Pro 5G समार्टफोन उतारने वाला है। यूजर्स इस फोन की खासियत जानने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Realme 15 Pro 5G Smartphone: Realme एक बार फिर से भारत में अपनी दमदार एंट्री से तहलका मचाने को तैयार है। कंपनी इस बार Realme 15 Pro 5G समार्टफोन को इंडियन मार्केट में उतारने वाला है। खबर है कि यह फोन 24 जुलाई को मार्केट में एंट्री कर लेगी, जिसकी पुष्टी खुद कंपनी ने की है। वहीं, लॉन्च से पहले ही Realme फैंस को इस फोन के बारे में जानने की काफी उत्सुकता है।

Realme 15 Pro में मिलेगा दमदार फीचर्स

Realme 15 Pro कई हाई एंड स्पेसिफिकेशन के साथ मार्केट में आ रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आएगा। इसमें 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी होगी जिससे यूजर्स को प्रोफेशनल वीडियो क्वालिटी मिलेगा।

जबरदस्त परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

Realme 15 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी शानदार है। इसके अलावा फोन में 144Hz का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 6,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

IP69 रेटिंग और AI फीचर्स

इस फोन को IP69 रेटिंग मिली है यानी की यह फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा, इसमें AI MagicGlow और AI Edit Genie जैसे स्मार्ट टूल्स भी देखने को मिलेंगे जो यूजर्स के लिए काफी यूजफूल हो सकता है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/these-chinese-mobile-companies-are-out-of-top-5-list/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gadgets/smartphone-drop-sales-in-india-see-full-list/

क्या होगी इस फोन की कीमत

इस फोन के कीमत की बात करें तो अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, मार्केट में चर्चा है कि Realme 15 Pro की कीमत करीब 27,999 रुपये हो सकती है। वहीं, इसका बेस मॉडल Realme 15 5G करीब 19,000 से लेकर 20,000 रुपये के बीच में हो सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Airtel कस्टमर के लिए Good News, ज्यादा सुविधाओं के साथ सस्ता हुआ ये 5G प्लान
Previous Story

Airtel कस्टमर के लिए Good News, ज्यादा सुविधाओं के साथ सस्ता हुआ ये 5G प्लान

AI के इस्तेमाल को लेकर केरल HC ने पेश की भारत की पहली AI गाइडलाइन
Next Story

AI के इस्तेमाल को लेकर केरल HC ने पेश की भारत की पहली AI गाइडलाइन

Latest from Gadgets

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss