Google Gemini की गलती पर बोले सुंदर पिचाई, कहा- Unacceptable…

Google Gemini की गलती पर बोले सुंदर पिचाई, कहा- Unacceptable…

5 mins read
878 views
July 28, 2025

इस आदेश में किसी कंपनी का नाम तो नहीं लिया गया है, लेकिन Gemini AI को लेकर पिछले साल हुए बड़े विवाद की ओर इशारा किया गया है।

Google Gemini controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने 23 जुलाई को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया है, जिसका मकसद अमेरिका की सरकारी एजेंसियों में इस्तेमाल हो रहे AI सिस्टम्स में किसी भी तरह की ‘Woke’ सोच या वैचारिक पक्षपात न हो होना है।

क्या है आदेश में

इस आदेश में किसी कंपनी का नाम तो नहीं लिया गया है, लेकिन Gemini AI को लेकर पिछले साल हुए बड़े विवाद की ओर इशारा किया गया है। यह वही मामला है, जिसमें Gemini ने ऐतिहासिक कैरेक्टर की छवियां बनाते समय उनकी जाति और लिंग बदल दिए गए थे।

क्या है ‘Woke AI’ और DEI?

ट्रंप प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि कई AI सिस्टम अब विविधता, समानता और समावेशन यानी DEI के नाम पर ऐतिहासिक फैक्ट्स को तोड़-मरोड़ कर दिखा रहे हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, कुछ AI मॉडल ऐसे बनाए गए हैं, जो जानबूझकर सामाजिक एजेंडा को प्राथमिकता देते हैं जिससे इतिहास से जुड़ी सच्चाई गलत तरीके से पेश की जाती है।

Google Gemini विवाद क्या था?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने X पर Google Gemini से जनरेट की गई तस्वीरें पोस्ट कीं। जब यूजर ने अमेरिकी फाउंडिंग फादर्स या नाजियों के इमेज के लिए कहा तो Gemini ने उन्हें अलग-अलग जातियों में फोटो दिखाया इन तस्वीरों को देखकर कई लोगों ने नाराज़गी जताई। वहीं, Elon Musk ने तो इसे ‘वोक माइंड वायरस’ बताते हुए कहा कि यह पश्चिमी सभ्यता को खत्म कर रहा है।

Google की सफाई और प्रतिक्रिया

यह विवाद बढ़ता देख Google को अपनी Gemini AI की इमेज जनरेशन सर्विस को बंद करना पड़ा। वहीं सुंदर पिचाई ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। Google के तकनीकी प्रमुख प्रभाकर राघवन ने भी माना कि कई इमेज गलत और आपत्तिजनक थीं। उन्होंने कहा कि Gemini कभी-कभी ‘overcompensate’ कर जाता है?

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/donald-trump-banned-woke-ai-in-government-work/

https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/google-notebooklm-launches-featured-notebooks-with-experts-content/

आगे क्या किया गया?

Google ने बाद में एक नया इमेज जनरेशन टूल Imagen 3 लॉन्च किया है, जिसमें कहा गया कि पिछले सभी खामियों को ठीक किया गया है और यह अब ज्यादा संतुलित और सटीक इमेज तैयार करता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Metaplanet ने खरीदे 780 नए Bitcoin, होल्डिंग 17,132 BTC तक पहुंची
Previous Story

Metaplanet ने खरीदे 780 नए Bitcoin, होल्डिंग 17,132 BTC तक पहुंची

बेहद जरूरी है आपके स्मार्टफोन के लिए ये 5 एक्सेसरीज, 2000 से भी कम है कीमत
Next Story

बेहद जरूरी है आपके स्मार्टफोन के लिए ये 5 एक्सेसरीज, 2000 से भी कम है कीमत

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss